HomeNationalओलंपिक पदक विजेता नीरज chopra की हालत खराब, अस्पताल में भर्ती

ओलंपिक पदक विजेता नीरज chopra की हालत खराब, अस्पताल में भर्ती

खबर संसार, नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता नीरज chopra की हालत खराब, अस्पताल में भर्ती, दुनिया के  जाने-माने ओलंपिक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का स्वास्थ्य खराब होने से उनको अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 के विजेता बने थे, और नीरज चोपड़ा ने देश का मान बढ़ाया था।

आज इस पदक विजेता की तबीयत खराब हो गई। नीरज chopra मंगलवार को ही अपने घर पानीपत के समालखा के हल्दाना बॉर्डर से उनका काफिला गांव खंडरा पहुंचा। खंडरा में बीच स्वागत कार्यक्रम इतनी भीड़ हो गई कि नीरज को मंच के पीछे से ले जाया गया।

नीरज chopra को अस्पताल ले जाया गया

जानकारी के अनुसार नीरज की तबीयत खराब होने के बाद उनके परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कि नीरज chopra को 3 दिन से बुखार आ रहा था, और उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को तेज बुखार है और उनका गला खराब है।

ये भी पढ़ें- पवन कन्याल कल से गायब है जिसका कोई पता नहीं चला

हालांकि राहत की बात ये है कि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। तबीयत खराब होने के कारण ही नीरज शुक्रवार को हरियाणा सरकार की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वे इस समारोह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े थे। नीरज चोपड़ा के सम्मान समारोहों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इन सबके बावजूद नीरज चोपड़ा अगले वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

हुआ था भव्य स्वागत

टोक्यो ओलंपिक में सोना जीतने के पूरे 10 दिन बाद नीरज chopra अपने घर खंडरा आए थे और उनका गांव खंडरा पहुंचने पर गली के बाहर उनका भव्य स्वागत किया गया। गांव के लोगों का कहना है कि नीरज हमारे देश और हमारे गांव की शान है। नीरज हमारे बच्चों का मार्गदर्शक बनेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.