HomeUttarakhandसंविधान दिवस पर अधिकारियों, कर्मचारियों व पत्रकारों को संविधान की शपथ दिलाई

संविधान दिवस पर अधिकारियों, कर्मचारियों व पत्रकारों को संविधान की शपथ दिलाई

हल्द्वानी, खबर संसार। संविधान दिवस पर मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने आयुक्त कैम्प कार्यालय हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने उपजिलाधिकारी कार्यालय व मीडिया सेन्टर मे प्रभारी मीडिया सेन्टर गोविन्द सिह बिष्ट ने अधिकारियों, कर्मचारियों व पत्रकार बन्धुओं को संविधान की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़े-चावल का आटा सर्दियों में देगा आपको शानदार निखार, ऐसे बनाए फेस पैक 

आयुक्त ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बडा लोकत्रांतिक देश है संविधान हमारे लोकतन्त्र की आत्मा है। हम सभी को मिलकर संविधान के मूल्यों को आगे बढायें व देश मे शान्ति, उन्नति व समृद्वि को सुनिश्चित करें। उन्होने संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विनोद काण्डपाल, योगेश शर्मा, हर्ष रावत, विनोद कुमार, बबीता पटवाल, संतोष गौड के अलावा एमसी जोशी, भुवन चन्द्र, आन सिह, मोहन चन्द्र फुलारा आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े-Sonkashi Sinha सलमान के परिवार के इस शख्स से शादी करेंगी !

क्षेत्र पंचायत ओखलकाण्डा की  बैठक 29 को

वहीं, क्षेत्र पंचायत ओखलकाण्डा की बैठक 29 नवम्बर 2021 सोमवार को विकास खण्ड सभागार में 11बजे से ब्लाक प्रमुख कमलेश कैडा की अध्यक्षता मे आयोजित होगी। श्रीमती कैडा ने कहा कि सभी सदस्यों एवं अधिकारियों से नियत तिथि पर बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

क्षेत्र पंचायत की वर्चुवल बैठक तीन को

क्षेत्र पंचायत हल्द्वानी की वर्चुवल बैठक 03 दिसम्बर शुक्रवार को विकास खण्ड सभागार हल्द्वानी में पूर्वान्ह् 11 बजे से ब्लाक प्रमुख रूपा देवी की अध्यक्षता मे आयोजित होगी। जानकारी देते हुये खण्ड विकास अधिकारी डा0 निर्मला जोशी ने कहा कि सभी सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्य,प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं विभागीय अधिकारी नियत तिथि पर वर्चुवल बैठक मे प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। बैठक हेतु वर्चुवल लिंक http://meet.google.com/yng-myke-ymn है।

वहीं, संविधान दिवस पर Chief Minister ने दी बाबा साहब को श्रद्धाांजलि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। Chief Minister ने विधानसभा अध्यक्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.