खबर संसार, दिल्ली: राहुल गांधी को देखते ही nurse बोली, ‘तुम मेेरे बेटे हो’ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इन दिनों एक विडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला राहुल गांधी को अपना बेटा बता रही है। राहुल भी उस महिला nurse को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी पिछले दिनों केरल के संसदीय क्षेत्र वायनाड की यात्रा पर थे। तभी का यह वीडियो वायरल हो रहा है।
nurse से बातचीत का वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल मामला केरल के संसदीय क्षेत्र वायनाड का है। जहां की एक सेवा निवृत्त नर्स जिसका नाम है राजम्मा। जब राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली के अस्पताल में हुआ था, जहां होली फैमिली हाॅस्पिटल में राजम्मा नाम की युवती nurse जो केरल की रहने वाली है, उन दिनों वहां पर nurse के पद पर कार्यरत थी।
ये भी पढें- कल्याण singh की हालत फिर खराब, अस्पताल में भर्ती
उस महिला ने राहुल गांधी को जन्म के तुरंत बाद नवजात बच्चे के रूप में अपने गोद में लिया था। इस वीडियो में राजम्मा नाम की महिला राहुल गांधी से कार में मुलाकात कर रही है। राजम्मा राहुल गांधी को बेहद खुश दिखाई दे रही हैं और उन्हें शुभकामनाएं और लाड़-प्यार भी कर रही हैं, उन्होंने राहुल गांधी को मिठाई का पैकेट भी दिया।
nurse ये मेरा अधिकार है
राजम्मा ने भी अपने बेटे को राहुल गांधी से मिलवाया और कांग्रेस नेता की बात करते हुए उनसे कहा, ”वह मेरे सामने पैदा हुए थे। इनकी मां से भी पहले मैंने मैंने इन्हें देखा। nurse ने कहा कि वह अधिकार मैं किसी को नहीं दूंगी।”
गांधी ने राजम्मा को लगा लिया गले
राजम्मा ने कहा, ”मैं आपको अपने घर बुलाकर बहुत कुछ देना चाहती हूं, लेकिन आपके पास समय नहीं है, मैं समझती हूं,” ये बात सुनकर राहुल गांधी ने उन्हें गले लगा लिया और धन्यवाद कहकर आभार व्यक्त किया।


