आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में OpenAI ने एक और बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी ने मंगलवार को ChatGPT Atlas पेश किया, जो उनका पहला AI-बेस्ड वेब ब्राउजर है। यह ChatGPT और Sora एप के बाद OpenAI का तीसरा कंज्यूमर प्रोडक्ट है। फिलहाल यह केवल macOS के लिए उपलब्ध है और इसमें GPT-5 मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।
OpenAI का दावा है कि जल्द ही Windows, iOS और Android प्लेटफॉर्म के लिए भी इसका सपोर्ट जारी किया जाएगा। ब्राउजर का बेसिक वर्जन सभी यूज़र्स के लिए फ्री है, जबकि एडवांस एजेंट फीचर केवल पेड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा।
कैसे काम करता है ChatGPT Atlas?
ChatGPT Atlas का होम पेज पारंपरिक ChatGPT इंटरफेस जैसा है। इसमें एक साइड पैनल होता है, जो हाल की चैट्स और गतिविधियों को दिखाता है। यूजर सीधे सवाल टाइप कर सकते हैं या किसी वेबसाइट का URL डालकर ब्राउज़ कर सकते हैं।
ब्राउजर में एक स्मार्ट साइडबार असिस्टेंट भी है। यह किसी भी टैब पर कंटेंट को समझने, प्रोडक्ट तुलना करने और डेटा एनालिसिस जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है।
यूजर की पसंद और ब्राउजर मेमोरी
OpenAI ने Atlas में ब्राउजर मेमोरी फीचर जोड़ा है। यह फीचर पिछले सेशंस को याद रख सकता है और उसी आधार पर यूजर अनुभव को पर्सनलाइज करता है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यूजर पूरी तरह से नियंत्रित कर सकते हैं कि ब्राउजर क्या याद रखे और क्या नहीं।
एजेंट मोड: ब्राउजर को AI का पावर
Atlas का सबसे चर्चित फीचर एजेंट मोड है। यह फीचर ब्राउजर को यूजर की तरफ से वेबसाइट्स से बातचीत करने की क्षमता देता है। उदाहरण के लिए, यह प्रोडक्ट रिसर्च कर सकता है, शॉपिंग कर सकता है या ट्रिप प्लान कर सकता है।इस मोड का प्रीव्यू फिलहाल ChatGPT Plus, Pro और Business यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
OpenAI के अनुसार, यह फीचर AI ब्राउजर को और अधिक स्मार्ट और प्रोडक्टिव बनाता है। OpenAI का ChatGPT Atlas AI ब्राउजर रेस में एक नया मील का पत्थर साबित हो सकता है। GPT-5 की शक्ति, एजेंट मोड और ब्राउजर मेमोरी फीचर इसे अन्य ब्राउज़र्स से अलग बनाते हैं। भविष्य में अन्य प्लेटफॉर्म पर विस्तार के साथ यह टेक्नोलॉजी और अधिक उपयोगी साबित होगी।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



