HomeCrimeपम्मी के हत्यारे जल्द होंगे अरेस्ट,दो दरोगा लाइन हाजिर,5 से हो रही...

पम्मी के हत्यारे जल्द होंगे अरेस्ट,दो दरोगा लाइन हाजिर,5 से हो रही इंक्वारी

खबर संसार रामनगर।पम्मी के हत्यारे जल्द होंगे अरेस्ट,दो दरोगा लाइन हाजिर,5 से हो रही इंक्वारी!27 साल के पम्मी सागर की गोली मारकर हत्या के मामले में लापरवाही में एसएसपी पंकज भट्ट ने दो दरोगा को लाइन हाजिर किया है। जिनके नाम कविंद्र राणा और मनीषा सिंह है। अभी तक किसी ने एफ आई आर नही दर्ज कराई है। हालाकि पुलिस जांच में जुट गई है। एसपी हरबंस सिंह रामनगर में जमे हुए है सुबह से। उन्होंने बताया कि जल्द हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उधर एसएसपी पंकज भट्ट से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पांच संदिग्ध को पकड़ पुलिस उनसे सवाल जवाब कर रही है।

पम्मी के हत्यारे जल्द होंगे अरेस्ट,दो दरोगा लाइन हाजिर,5 से हो रही इंक्वारी

बताए चले कि रामनगर में आज सुबह तीन से चार बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव पुलिस को सुबह सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई। पुलिस शव को रामनगर का अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया है कि युवक को दो गोली लगी हुई थीं। लोगों का कहना है कि उन्होंने तड़के तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी। बताया कि सुबह पांच बजे सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.