खबर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा । प्रसव मामले मे कार्यवाही न किये जाने पर पनेरू की आंदोलन धमकी। जी हा कुछ दिन पूर्व किच्छा के सिरोली कला स्थित एक अस्पताल मे एक महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गयी थी जिसके बाद वहाँ जमकर हंगामा हुआ था।
प्रसव मामले मे कार्यवाही न किये जाने पर पनेरू की आंदोलन धमकी
और उक्त महिला के परिवारजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से ऊन पर कार्यवाही की मांग की थी। किन्तु ऊन पर अभी तक कार्यवाही न किये जाने से परिवार जनो मे बेहद नराजगी थी जिसके बाद आज किच्छा विधानसभा के पुलभट्टा थाना अंतर्गत आज प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में एक धरना पुलभट्टा थाना परिसर पर दिया गया।जिसका उद्देश्य दिनांक 19 सितंबर को सिरौली कला निवासी नूर निशा की डिलीवरी के दौरान हॉस्पिटल मैं मृत्यु हो गई थी।जिसमे परिवार जनो को इंसाफ दिलाने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना पनेरू का उद्देश्य था।
हरीश पनेरू का कहना था की हॉस्पिटल स्टॉफ की लापरवाही से के कारण महिला की मृत्यु हुई है इसकी घंटा से जाँच हिनी चाहिए थी किन्तु 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। तथा दोशियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीण जनों के साथ धरना दिया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन हमें न्याय दो हमारी एफ आई आर लिखो स्वास्थ्य विभाग मुर्दाबाद आदि नारे लगाए। मौके पर पहुंचे पुलभट्टा थाना इंचार्ज विनोद जोशी एवं सीएससी किच्छा के डॉक्टर दुबे ने धरना स्थल पर पनेरू और लोगो को कार्यवाही को लेकर आश्वस्त किया और कहा कि आज शाम तक दोषियों के खिलाफ जांच कर मुकदमा लिख दिया जाएगा।
इस पर पनेरू ने कहा की अगर आज शाम तक मुकदमा नहीं लिखा जाता है तो कल प्रातः से पुलभट्टा थाना परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की होगी।
