HomeInternationalजापान के टोकियो एयरपोर्ट पर लैंड करते समय प्लेन में लगी आग

जापान के टोकियो एयरपोर्ट पर लैंड करते समय प्लेन में लगी आग

जापान में लैंड करते समय एक प्लेन में आग लग गई है। यह घटना टोकियो एयरपोर्ट पर हुई। अभी यह दुर्घटना किस वजह से हुई इसको लेकर साफ पता नहीं चल पाया है। हालांकि जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके ने हादसे को लेकर बड़ी जानकारी दी है। एनएचके ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान के लैंडिंग के बाद किसी अन्य विमान से टकराने की वजह से आग लगने का शक जताया जा रहा है।

NHK मीडिया ने इस घटना की फुटेज जारी की गई है। इसमें साफ विमान की खिड़की और इसके नीचे से आग की लपटों को निकलते देखा सकता है। जापानी मीडिया के मुताबिक, जिस फ्लाइट में आग लगी है इसका नंबर JAL 516 था और इस फ्लाइट ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी। जापान एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 516 जापान के स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे न्यू चिटोस हवाई अड्डे से रवाना हुई और 17:40 बजे हानेडा में उतरने वाली थी।

इस घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अग्निशमन दल आग बुझाने प्रयास कर रही है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अभी पता नहीं कितने लोगों को चोट लगी है। जापान टाइम्स के मुताबिक, फ्लाइट से कुल 367 लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.