खबर संसार, वाराणसी: काशी के सफाईकर्मियों को प्रधानमंत्री ने भेजे 100 जोड़ी Shoes, प्रधानमंत्री का अंदाज ही कुछ निराला है। अब उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए काशी सफाई कर्मचारियों जूट के जूते भेजे हैं। पिछले दिनों जब वह 13 दिसंबर को काशी कॉरिडोर का उद्घाटन करने गए थें तब उन्होंने देखा कि वहां के सफाई कर्मचारी नंगे पांव काम में लगे हुए थे। क्योंकि काशी परिसर में लेदर के Shoes पहनना वर्जित है।
ये भी पढें- ऊधमसिंहनगर जिले के इस स्कूल में 55 students कारोना पाॅजिटव
जूट के Shoes पहनकर मंदिर परिसर में करेंगें काम
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 जोड़ी जूट के Shoes सफाई कर्मचारियों के लिए भेजे हैं। प्रधानमंत्री का ये उपहार पाकर काशी के सभी सफाई कर्मचारियों ने उन्हें तहे दिल से धन्यवाद दिया। और कहा कि वह बेहद खुश अब उन्हें मंदिर परिसर के अंदर नंगे पांव कार्य नहीं करना पड़ेगा। अब वह जूट के Shoes पहनकर मंदिर परिसर में काम करेंगें।
जब मिली मोदी की इस बात की जानकारी
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं। बीते 13 दिसंबर को मोदी को इस बात की जानकारी मिली थी कि काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले ज्यादातर लोग नंगे पांव अपना कर्तव्य निभाते हैं। क्योंकि काशी मंदिर परिसर के अंदर चमड़े या रबर से बने Shoes पहनना वर्जित है। इनमें पुजारी, सेवा करने वाले लोग, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी और अन्य शामिल हैं। उन्होंने तुरंत 100 जोड़ी जूट के जूते मंगवाए और काशी विश्वनाथ धाम में कार्यरत सफाई कर्मियों के लिए भेज दिए।



