जी, हां PM कल नौ वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, इस रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को नौ Vande Bharat एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, ये नई वंदे भारत ट्रेनें देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं।
ये नौ ट्रेनें ग्यारह राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। ये Vande Bharat ट्रेनें अपने संचालन के मार्गों पर सबसे तेज़ ट्रेन होंगी और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करेंगी।
देश भर में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार करने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी Vande Bharat एक्सप्रेस और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी और मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेगी। इसके अलावा, विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेनिगुंटा मार्ग से संचालित होगी और तिरुपति तीर्थस्थल केंद्र तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
इन वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत से देश में रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत होगी। विश्व स्तरीय सुविधाओं और कवच तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित ये ट्रेनें आम लोगों, पेशेवरों, व्यापारियों, छात्र समुदाय और पर्यटकों को यात्रा के आधुनिक, त्वरित और आरामदायक साधन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी।
जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी वे हैं
- उदयपुर-जयपुर Vande Bharat एक्सप्रेस
- तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई Vande Bharat एक्सप्रेस
- हैदराबाद-बेंगलुरु Vande Bharat एक्सप्रेस
- विजयवाड़ा – चेन्नई (रेनिगुंटा के माध्यम से) वंदे भारत एक्सप्रेस
- पटना-हावड़ा Vande Bharat एक्सप्रेस
- कासरगोड-तिरुवनंतपुरम Vande Bharat एक्सप्रेस
- राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी Vande Bharat एक्सप्रेस
- रांची-हावड़ा Vande Bharat एक्सप्रेस
- जामनगर-अहमदाबाद Vande Bharat एक्सप्रेस
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
