खबर संसार हल्द्वानी।पुलिस ने उचित व्यक्ति को उचित बैग दिलाने में निभाई महत्पूर्ण भूमिका! बैग में थे इतने लाख! जी हा सूचना के तुरंत बाद कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा गुजराती पर्यटक का रुपए से भरा हुआ खोया बैग को किया तलाश।
आज दिनांक गौरंग कुमार पुत्र गुणवंत भाई कुमार निवासी विष्णु नगर सोसायटी माहेसना गुजरात द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि वे उत्तराखंड पर्यटन पर आए थे इस दौरान नैनीताल जाते समय उनका बैग खो गया है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी अरुण कुमार सैनी द्वारा तत्काल पर्यटक के खोये बैग को तलाश हेतु टीम को भेजा गया ।
पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि गौरंग कुमार का खोया बैग अनुज भट्ट निवासी छोटी मुखानी हल्द्वानी के साथ बदली हो गया है जो उनके साथ हरिद्वार से हल्द्वानी तक वाहन में सफर कर रहे थे अनुज भट्ट के बैग में मात्र मेडिकल पर्ची के आधार पर पुलिस द्वारा उनको तलाश किया गया और पर्यटक के बैग को सकुशल बरामद किया गया जिसमें उनके लगभग ₹100000 की धनराशि रखी हुई थी जिसे गौरंग कुमार को सकुशल सुपुर्द किया गया गौरंग कुमार द्वारा जनपद पुलिस का आभार व्यक किया गया।

