Friday, January 23, 2026
HomeNationalबंगाल की सड़कों पर दौड़ी सियासी Scooty

बंगाल की सड़कों पर दौड़ी सियासी Scooty

कोलकाता, खबर संसार। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर ममता बनर्जी ने जहां कल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर बैठ सचिवालय पहुंची थीं, वहीं आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी टू व्हीलर (Scooty) पर नजर आईं।

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर 24 परगना जिला में रोड शो करने पहुंची थीं। बंगाल में चुनावों को लेकर प्रचार करने 24 परगना में पहुंची स्मृति ईरानी ने स्कूटी (Scooty) पर सवार होकर ममता सरकार के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। केंद्रीय मंत्री ने यहां से रोड शो की शुरुआत की।

​स्कूटर पर बैठकर सचिवालय पहुंची थीं ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ बृहस्पतिवार को आनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। वह इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैठकर राज्य सचिवालय ‘नाबन्ना’ पहुंचीं। स्कूटर (Scooty) राज्य सरकार में मंत्री एवं कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम चला रहे थे।

इसे भी पढ़े- 27 को मुख्‍यमंत्री Trivendra रहेंगे शहर में

स्कूटर पर सवार ममता बनर्जी ने गले में पोस्टर टांगा हुआ था। पोस्टर पर ईंधन के दाम में वृद्धि के खिलाफ नारे लिखे थे। ममता बनर्जी ने हाजरा मोड़ से राज्य सचिवालय के बीच पांच किलोमीटर का सफर स्कूटर (Scooty) पर तय किया और इस दौरान सड़क के दोनों ओर लोग खड़े होकर मुख्यमंत्री का अभिभावदन करते नजर आए।

स्मृति ईरानी केंद्रीय 2016 में कपड़ा मंत्री रहने के दौरान बेंगलुरु से करीब 100 किलोमीटर दूर गौरीबदनूर में “तिरंगा यात्रा” में शामिल हुई थीं। इस दौरान भी उन्होंने टू व्हीलर चलाया था।

वीडियों भी देंखे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.