नई दिल्ली, खबर संसार। BSNL देश का सबसे आकर्षक दूरसंचार ऑपरेटर न हो, लेकिन इसके BSNL VIP या कहें फैंसी नंबर भारत में लोगों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय हैं। यानी BSNL के इन फैंसी / वीआईपी नंबर में लोगों की काफी रुचि है।
वास्तव में VIP या फैंसी नंबर किसी अतिरिक्त लाभ के साथ नहीं आते हैं। लेकिन होता ये है कि इन नंबर्स को याद रखना आसान होता है। हाल ही में राजस्थान के कोटा के एक आलू व्यापारी ने एक फैंसी BSNL VIP Number खरीदा है, जिसके लिए उसने 2.4 लाख रुपये की बोली लगाई है। सुनकर बहुत ही हैरान करने वाली खबर लगेगी, क्योंकि किसी फोन नंबर के लिए इतना अधिक भुगतान करने के लिए ये राशि काफी अत्यधिक है।
इसे भी पढ़े-रेलवे ने बदले 148 ट्रेनों के numbers, घर से निकलने से पहले यहां देख लें पूरी लिस्ट
इतना हैवी अमाउंट वो भी बीएसएनएल (BSNL) के नंबर को खरीदने के लिए इतना पैसा खर्च कर देना भी शायद हजम नहीं हो रहा है, हिंदी डेली की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस वीआईपी नंबर के लिए व्यक्ति ने बोली लगाई थी, वो नंबर है- XXX7000000
बीएसएनएल के वीआईपी नंबर “फैंसी नंबर नीलामी” कैटेगरी के तहत अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बता दें कि बीएसएनएल के XXX7000000 नंबर के लिए बोली 20,000 रुपये से शुरू हुई थी। एक प्वाइंट पर ये 2,00,000 रुपये से ऊपर भी चली गई थी। बोली में सबसे ऊपर कोटा का आलू व्यापारी रहा, जिसने नंबर को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा रुपये की बोली लगाई।
फर्रुखाबाद में बीएसएनएल कार्यालय से कलैक्ट किया था नंबर
जानकारी के अनुसार, विजेता ने फर्रुखाबाद में बीएसएनएल (BSNL VIP Number) कार्यालय से वीआईपी नंबर को कलैक्ट किया था। डीएनए इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डूडेजा के लिए यह पहला VIP या फैंसी नंबर नहीं है। इससे पहले भी डूडेजा ने एक और फैंसी नंबर खरीदने के लिए 1,00,000 रुपये/ 1 लाख रुपये का भुगतान किया था।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़़ने के लिए क्लिक करें

