खबर संसार, प्रयागराज: Prayagraj पहुंच प्रधानमंत्री ने किया महिला सशक्तिकरण को किया नमन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए को मान्यता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को Prayagraj परेड ग्राउंड पहुंचे। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज पौने तीन लाख से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।
ये भी पढें- 26 December को जेपी नड्डा देहरादून में, तो कांग्रेस में टिकट को लेकर मचा घमासान
Prayagraj आकर पवित्रता का अहसास
पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले मंच पर आते ही भारत मां के जयकारे लगाए। साथ ही प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि Prayagraj की धरती के हम शीश झुकाय के प्रणाम करत है। तीर्थन के तीरथ Prayagraj में आकर हमें अलग ही पवित्रता का अहसास होता है। पिछले साल कुंभ में मैं यहां आया था। तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि को मैं प्रणाम करता हूं। यूपी के विकास की धारा अब किसी के रोकने से रुकने वाली नहीं है, यहां पहुंची महिलाओं ने ये संकल्प कर लिया है। पहले की सरकारों का दौर वापस नहीं आएगा।
इसमें राज्य भर के गांवों की समूह सखियां, बैंक सखियां, सामुदायिक शौचालय संचालित करने वाली महिलाएं, बीसी सखियां, कृषि आजीविका सखियां, बिजली सखियां, घर ले जाने वाले राशन संयंत्रों की महिला संचालक, कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थी और राज्य में स्थापित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हुईं।
प्रधानमंत्री की प्रमुख बातें
- प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में बेटियों की शादी की उम्र 21 साल करने का सरकार प्रयास कर रही है। हमारी सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने में लगी है। पहले यूपी में लड़कियों को सड़क पर चलने, घर से निकलने पर डर लगता था। अब योगीजी ने उन गुंडों को जेल में पहुंचाया है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं, वह प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं के नाम किए जा रहे हैं। यूपी में 30 लाख महिलाओं को घर मिला है। इनमें से 25 लाख घरों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर है। यही तो होता है महिलाओं का सच्चा सशक्तिकरण।
- पीएम मोदी ने कहा कि हमने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, अस्पतालों में डिलिवरी और गर्भावस्था के दौरान पोषण पर विशेष ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान 5 हजार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं ताकि वो उचित खान-पान का ध्यान रख सकें। वहीं, 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज मिलने से उनकी चिंता दूर हो गई है।
महिला को सशक्त बना रही सरकार
गर्भावस्था के समय महिलाओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है. बेटियां पढ़ाई कर सकें, उन्हें कोई दिक्कत न हो इसके लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही है।
बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई
योगी सरकार ने यूपी की महिलाओं को सशक्त बनाया है और उनकी गरिमा को बढ़ाया है। अब यूपी का विकास कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज और राष्ट्र को गौरवमयी बनाती है। इसलिए हमने बेटी के जन्म से लेकर उनके जीवन चक्र की हर अवस्था में मदद देने के लिए योजनाएं चलाई हैं।
