HomeUttarakhand26 December को जेपी नड्डा देहरादून में, तो कांग्रेस में टिकट को...

26 December को जेपी नड्डा देहरादून में, तो कांग्रेस में टिकट को लेकर मचा घमासान

खबर संसार, देहरादून: 26 December को जेपी नड्डा देहरादून में, तो कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, उत्तराखंड विस चुनाव 2022 को देखते हुए भाजपा अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। जिसके चलते संगठन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वयं 26 December को देहरादून आ रहे हैं। टिकट दावेदारों के लिए 26 दिसंबर का दिन सेमीफाइनल माना जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष हर सीट पर पार्टी, विधायक और टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों के दमखम की जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे।

ये भी पढें- भारत ने की पंजाब सीमा पर S-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की तैनाती

December 26 को नड्डा को तीन माह की रिपोर्ट सौंपेगी समिति

उत्तराखंड 2022 विस चुनाव प्रचार-प्रसार और तैयारियों में जुटी 70 विधानसभा सीट का जेपी नड्डा को करीब 3 माह का रिपोर्ट कार्ड लेंगे। इस बैठक में हर विधानसभा से जुड़े संयोजक, प्रभारी, विस्तारक के साथ जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी को शामिल होने के लिए कहा गया है। इस दौरान नड्डा 26 December को 70 विधानसभा सीटों में पार्टी की चुनावी तैयारियों की फील्ड रिपोर्ट लेंगे। साथ ही चुनाव में मुद्दे, प्रचार-प्रसार और टिकट दावदारों को लेकर भी समीक्षा होगी।

कांग्रेस में टिकट के लिए घमासान

तो वहीं उत्तराखंड आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस में टिकट के लिए घमासान मचा हुआ है। हरिद्वार विधानसभा से आठ और रानीपुर विधानसभा से नौ लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इस क्रम में मंगलवार को कांग्रेस की एक केंद्रीय टीम प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे के साथ धर्मनगरी पहुंचे। ज्वालापुर में आर्य नगर के पास स्थित सैनी आश्रम में दावेदारों के इंटरव्यू लिए जाएंगे।

पौड़ी से 13, चैबट्टाखाल से सात ने मांगा टिकट

कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक जिला पौड़ी की तीन विधान सभा सीटों पर दावेदारों की तस्वीर साफ हो गई है. प्रत्याशी चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के सामने भी दावेदारों की हाजिरी हो चुकी है. आरक्षित सीट पौड़ी से टिकट के लिए 13 दावेदारों ने आवेदन किया है. चैबट्टाखाल के लिए पार्टी को 7 आवेदन मिले हैं, जबकि श्रीनगर सीट पर सिर्फ दो आवेदन आए हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.