नई दिल्ली, खबर संसार। President रामनाथ कोविंद ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को पद्मश्री अवार्ड (Padma Shri Award 2020) से सम्मानित किया है। सिंगर अदनान सामी को भी पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये अवार्ड उन्हें परफॉर्मेंस कला में विशिष्ट योगदान देने के लिए मिला है।
आज कुल 61 पद्मश्री अवार्ड लेने वालों को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद ने कंगना रनौत को प्रशस्ति पत्र के साथ पद्मश्री अवार्ड दिया। अवार्ड सेरेमनी के लिए कंगना रनौत ने सिल्क की साड़ी में पहुंची थीं। उन्होंने कानों में बड़े-बड़े ईयरिंग भी पहने हुए थे और अपने बालों को बन किया हुआ था। कंगना को ये अवार्ड उन्हें परफॉर्मेंस कला में विशिष्ट योगदान देने के लिए मिला है।
कंगना अवार्ड लेते वक्त काफी खुश थीं
अवार्ड लेते वक्त कंगना रनौत (Kangana Ranaut Padma Shri Award) का वहां राष्ट्रपति भवन (President House) के सभागार में मौजूद सभी लोगों को अभिवादन किया। कंगना अवार्ड लेते वक्त काफी खुश थीं। राष्ट्रपति ने उन्हें बधाई भी दी। इस दौरान उनकी बहन भी लोगों के बीच मौजूद दिखाई दीं और वह कंगना को अवार्ड मिलने पर खुशी से तालियां बजा रही थीं। वहीं, सिंगर अदनान सामी ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में पद्मश्री अवार्ड लेने पहुंचे। इस दौरान अदनान सामी भी काफी खुश दिखाई दिए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह सम्मान मिलने पर उन्हें बधाई दी।
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अवार्ड पाने की खुशी भी जाहिर की है। कंगना पहले भी 4 बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी हैं। पद्मश्री अवार्ड मिलने पर कंगना रनौत ने पिछले साल कहा था, “मैं खुश हूं, और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अपने देश को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देती हूं और मैं इसे हर उस महिला को समर्पित करती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती है। हर बेटी को … हर मां को … और उन महिलाओं के सपनों के लिए जो हमारे देश के भविष्य को आकार देंगी।” (President)
इसे भी पढ़े- पुलिस स्टेशन गई थी महिला husband की शिकायत करने, इंस्पेक्टर ने कर दिया रेप



