खबर संसार हल्द्वानी। प्रेशर ग्रुप हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 ने आम्रपाली में आयोजित किया कुमाऊं का सबसे बड़ा रक्त शिविर ।
हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 दबाव समूह द्वारा हल्द्वानी स्थित आम्रपाली ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स में आम्रपाली प्रबंधन के सहयोग से विगत वर्षों की भांति चौथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । आम तौर पर हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 द्वारा सोशल मीडिया के मार्फ़त जरूरत के समय नित्य न्यूनतम 5 यूनिट रक्त रक्तदान कराया जाता है लेकिन युवाओं में समाज के लिए महादान हेतु अवगत कराने के लिए यदा कदा छात्रों को लामबंद करने के लक्ष्य से रक्तदान शिविर का आयोजन कराया जाता रहा है जिसमें आम्रपाली संस्थान जो कि जल्द आम्रपाली विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा, का सहयोग सर्वोपरि है ।
इसी श्रृंखला में आज दिनांक 8 दिसंबर 2021 को आम्रपाली संस्थान से 135 यूनिट्स एकत्रित किया जबकि कुल रक्तदाताओं की संख्या लगभग 202 रही जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है ।इस उपलक्ष्य पर संस्थान कोषाध्यक्ष बिंदु चावला, सीईओ संजय ढींगरा, सीओओ डॉ शैलेन्द्र सिंह, फार्मेसी कॉलेज हेड गरिमा गर्ग, राहुल पलड़िया व अन्य फैकल्टी की उपस्थिति रही । हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 की तरफ से हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 मुहिम प्रमुख दीपक सिंह बिष्ट , हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 ब्लड कोऑर्डिनेटर प्रतिभा बिष्ट, हिमांशु शर्मा, मधु दुर्गापाल, डॉ तृप्ता पांडे, मुख्य पोस्ट समन्वयक दीपक जोशी, राकेश रावत, वरुण राणा, नीरज नेगी, जितिन पांडे व सुमन पाठक उपस्थित रहे । देवकी बालकिशन चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लडबैंक ने प्रकाश मेहता, नीरज हैडिया की अगुवाई में इस रक्तदान शिविर में सहयोग दिया ।
