नई दिल्ली, खबर संसार। प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra इन दिनों वो अपने एक फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं। प्रियंका ने ये फोटोशूट Elle UK मैगजीन के मार्च इश्यू के लिए करवाया है।
इस मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर के बारे में भी बात की है। प्रियंका (Priyanka) ने बताया कि होली हो, दिवाली हो या फिर बर्थडे हो वो हर दिन काम करती थीं, हमेशा ऑन लोकेशन ही होती थीं। उनकी 15 सालों की मेहनत आज दिख रही है।
प्रियंका (Priyanka) ने बताया है कि जैसे ही उन्होंने मुंबई में अपना घर बनाया वैसे ही उन्हें क्वांटिंको सीरिज मिली और वो न्यूयॉर्क चली गईं। और जब वहां घर बनाया फिर LA जाना पड़ा।
लाकडाउन में थोड़़ा़ आराम किया-Priyanka
प्रियंका (Priyanka) चोपड़ा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होने थोड़ा आराम किया। इसी दौरान उन्होंने अपनी किताब अनफिनिश्ड भी लिखी। प्रियंका और निक की मैरिड लाइफ को लेकर उन्होने बताया कि हर तीन हफ्ते बाद वो निक जोनास से मिलती हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि शादी के बाद दोनों ने ये तय किया था कि महीने में एक बार जरुर एक दूसरे से मिलेंगे।
फिलहाल प्रियंका (Priyanka) का ये नया फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फोटोग्राफर से लेकर क्रिएटिव और एंटरटेनमेंट डायरेक्टर जैसे उन सभी को क्रेडिट दिया है, जो इस फोटोशूट का हिस्सा रहे हैं।
इसे भी पढ़े- मंत्री Madan Kaushik का किया भव्य स्वागत
इन तस्वीरें में से कुछ तस्वीर में प्रियंका लंदन की सड़क पर नजर आ रही हैं। ऐले मैगजीन में प्रियंका चोपड़ा अपने उस हेयरकेयर ब्रैंड पर बातें करती दिखेंगी, जिसके लिए पिछले करीब 18 महीने उन्होंने मेहनत की है।
इसके अलावा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर रिलीज हुई। ये फिल्म भी दर्शकों को पसंद आई है और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लोगों ने इसे सराहा है।