Thursday, January 22, 2026
HomeEntertainmentबेबी प्लानिंग कर रही Priyanka बोलीं- मुझे ढेर सारे बच्चे चाहिए

बेबी प्लानिंग कर रही Priyanka बोलीं- मुझे ढेर सारे बच्चे चाहिए

नई दिल्ली, खबर संसार। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka) ने एक मैगजीन शूट के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ, शादी, करियर और बेबी प्लानिंग पर खुलकर बात की। कहा मुझे ढेर सारे बच्चे चाहिए।

सोफी टर्नर और जो जोनस के 2020 में हुए बेबी के बाद प्रियंका (Priyanka) से फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया। ट्रेंड को देखा जाए तो एक या दो ही बच्चे सेलेब्स के पास हैं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह एक या दो नहीं कई सारे बच्चे करना चाहती हैं।

इसे भी पढ़े- UP में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं एक ही पाली में लगेंगी

प्रियंका (Priyanka) चोपड़ा कहती हैं, “जब निक जोनस मेरे साथ होते हैं तो मैं काफी आरामदायक महसूस करती हूं। मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जैसी भी रहूं, लोग मेरे बारे में जो सोचें, मैं एक लड़की हूं जो अपनी जिंदगी बेस्ट तरह से जीना चाहती हूं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि निक जोनस जैसा पार्टनर मुझे मिला।”

अभी ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग खत्‍म की

प्रियंका (Priyanka) आगे कहती हैं कि मुझे बच्चे चाहिए। ढेर सारे बच्चे चाहिए। उतने बच्चे चाहिए, जितने मैं कर सकती हूं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग लंदन में खत्म की है। इसके अलावा वह दूसरी फिल्म ‘मैट्रिक्स’ की भी शूटिंग खत्म कर चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka) ने हाल ही में निक जोनस और उनमें होने वाले 10 साल के एज गैप पर खुलकर बात की। उनका कहना है कि उम्र का अंतर और कल्चर, दोनों में से कभी उन दोनों के प्यार के बीच में नहीं आया।

वो कहती हैं, “एक साधारण कपल की तरह आप दोनों को एक-दूसरे की आदत, पसंद और नपसंद के बारे में समझना होता है। मेरे लिए निक के साथ जिंदगी एक ऐडवेंचर की तरह है। मुश्किलों का सामना करने की तरह नहीं। हमारे लिए उम्र का अंतर कभी मायने ही नहीं रखा।”

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.