Saturday, December 6, 2025
HomeUttar PradeshUP में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं एक ही पाली में...

UP में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं एक ही पाली में लगेंगी

लखनऊ, खबर संसार। यूपी (UP) में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं एक ही पाली में लगेंगी येे निर्देश विशेष सचिव आर्यका अखौरी की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड पर लागू होगा।

सभी जिलाधिकारियों, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, सचिव यूपी बोर्ड, संयुक्त शिक्षा निदेशकों तथा जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर इस आदेश का पूरी तरह से अमल कराने को कहा गया है।

इसे भी पढ़े- Bansal Sarees के भव्य शोरूम का शुभारंभ 20 को

यूपी बोर्ड सचिव (UP) की ओर से नौवीं से बारहवीं तक के स्कूलों को एक पाली में खोलने के बारे में प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों से राय मांगी गई थी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल में 10 अक्तूबर 2020 को तीसरे सप्ताह से स्कूलों का संचालन पुन: शुरू किया गया था।

अभी तक दो पालियों में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। विभाग की विशेष सचिव आर्यका अखौरी के अनुसार सभी यूपी बोर्ड (UP) के साथ सभी बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों का संचालन मंगलवार से एक पाली में ही किया जाएगा।

कई राज्यों में खुल चुके है स्‍कूल

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में बंद किए गए स्कूलों को धीरे-धीरे खोला जा रहा है। कर्नाटक, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों में पहले ही स्कूल खुल चुके हैं।

वहीं गुजरात और राजस्थान समेत कुछ राज्यों में अब स्कूल/ कॉलेज खोले जा रहे हैं। जबकि कुछ राज्यों में 14 और 18 से स्कूलों को दोबारा खोलने की तैयारी में हैं।

इससे पहले अक्तूबर 2020 में कक्षा नौ से 12 तक के लिए कक्षाएं दो पालियों में चलाने के आदेश जारी किए गए थे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की विशेष सचिव आर्यका अखौरी ने आदेश जारी कर दिया है। अभी कक्षा एक से आठ तक के स्कूल नहीं खोले गए हैं। इसके लिए राज्य केन्द्र सरकार की गाइड लाइन का इंतजार कर रहा है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.