HomeLocalविरोध -डीएम साहब इस बजार का स्थान बदल दो

विरोध -डीएम साहब इस बजार का स्थान बदल दो

खबर संसार किच्छा – दिलीप अरोरा।विरोध -डीएम साहब इस बजार का स्थान बदल दो। जी हा किच्छा मे कई वर्षो से लोग एम पी चौक पर लगने वाले जाम से बहुत परेशान हैं। जिसकी मुख्य वजह हैं पुरानी मंडी मे लगने वाला सप्ताहिक बजार। रेलवे क्रॉसिंग पार पुरानी मंडी रामलीला ग्राउंड मे सप्ताह मे दो बार सोमवार और शुक्रवार को बजार लगता हैं जिसकी वजहा से यहाँ ई रिक्शा वाले काफ़ी संख्या मे खडे रहते हैं। और यहाँ से ट्रेन भी गुजरती हैं जिसकी वजहा से बार बार फाटक भी बंद हो जाता हैं और इसके बंद होने से यहाँ रहने वाले लोग अपने चार पहिया दो पहिया वाहनों से तो आते जाते हैं साथ ही बजार वाले दिन इन वाहनों की संख्या भी अधिक हो जाती हैं और जैसे ही फाटक खुलता हैं उसके बाद वहाँ जाम खुलने खुलने मे ही आधा घंटा लग जाता हैं ऐसे मे यदि कभी भी कोई अनहोनी घटना इस क्षेत्र जैसे आगजनी या कोई भी कुदरती अप्रिय घटना घटित होती हैं तो तत्काल वहाँ मेडिकल सुविधा या अन्य कोई भी आपातकाल मे आने वाले वाहन

यहाँ सही समय मे पहुंच भी नहीं पाएंगे जिससे जान माल की हानि की आशंका भी हमेशा बनी रहेगी।

*समाजिक संगठनों ने बजार अन्यत्र स्थान पर करने की मांग की*

शहर के लोग भी महाराणा प्रताप चौक पर लगने वाले जाम से परेशान हैं यही नहीं आस पास के दुकानों के बहार भी ई रिक्शा और वाहन खडे हो जाते हैं। और जाम विकरार रूप ले लेता हैं। इस पर समाजिक संगठनों मे सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट और लॉक मानव समाज कल्याण समिति ने भी पुरानी मंडी मे लगने वाले साप्ताहिक बजार का विरोध किया हैं। और कहा की यहाँ से अब हैं स्पीड ट्रेन दौड़ने वाली हैं जिसके लिए यहाँ 25000 वोल्ट का करंट भी यहाँ तारों मे दौड़ेगा और कभी कोई भी हादसा यहाँ होने वाली भीड़ के चलते हो सकता हैं। इसलिए इस बजार को प्रशासन की तरफ से जल्द ही हटाया जाना चाहिए ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो।

*बजार हटाने को डीएम को भेजा ज्ञापन*

शहर के रामलीला मैदान लगने वाले बजार की हटाने के लिए किच्छा एसडीएम के द्वारा डीएम उधम सिंह नगर को समाजिक संगठनों ने ज्ञापन सौपा और मांग की हैं की जल्दी ही इसके लिए अन्य जगह उपलब्ध कराई जाये ताकि यहाँ लोगो को लगने वाले जाम से निजात मिल सके और हाई स्पीड ट्रेनों के चलते कोई अप्रिय घटना घटित न हो।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.