HomeLocalभारत सरकार की नीतियों पर जन जागरूकता अभियान

भारत सरकार की नीतियों पर जन जागरूकता अभियान

खबर संसार नैनीताल। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो नैनीताल केंद्र द्वारा दिनांक 19/07/21से 23/07/21 तक भारत सरकार की नीतियों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभाग के अधिकारी कलाकार तथा सूचीबद्ध कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शन कर लोगों तक सरकार की नीतियों को पहुंचाएंगे l

कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि दिनांक 19 जुलाई से 23 जुलाई के बीच कार्यक्रम क्रमशः विकास खंड भीमताल के दोगड़ा, अमृतपुर व विकासखंड हल्द्वानी के गौलापार खेड़ा, सुंदरपुर, तथा सीआरपीएफ के प्रेक्षागृह में किए जाने हैं l कार्यक्रम पूर्णता कोरोना प्रोटोकॉल के तहत संपन्न कराए जाएंगे l भारत सरकार द्वारा लगाई जा रही योजनाएं मुक्त टीकाकरण, एक भारत श्रेष्ठ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आत्मनिर्भर भारत, जननी सुरक्षा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना स्वच्छ भारत आदि विषयों पर प्रश्नोत्तरी व गीत संगीत के माध्यम से माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा l

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.