HomeNationalराहुल के करीबी RPN SINGH का कांग्रेस से इस्तीफा, BJP में हो...

राहुल के करीबी RPN SINGH का कांग्रेस से इस्तीफा, BJP में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली, खबर संसार। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता RPN SINGH ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। कुशीनगर में पडरौना राजघराने से आने वाले आरपीएन सिंह आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजने के साथ ट्विटर पर यह भी ऐलान कर दिया है कि वह नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि आज ही वो भाजपा ज्वाइन कर सकते है।

इसे भी पढ़े−अब भाजपा सांसद gautam gambhir भी कोरोना पाॅजिटिव

ये किया टवीट

आरपीएन सिंह (RPN SINGH) ने ट्वीट किया, ”आज, जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जयहिंद।” सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में आरपीएन सिंह ने लिखा है कि वह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्र और लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए सोनिया गांधी को धन्यवाद भी दिया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आरपीएन सिंह (RPN SINGH) के बीजेपी में शामिल होने की पुष्टि की है। बीजेपी में आरपीएन सिंह की भूमिका को लेकर दो तरह की खबरें सूत्रों के हवाले से आ रही है।

कुछ सूत्रों का कहना है कि आरपीएन सिंह कुशीनगर के पडरौना सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा की ओर से राज्यसभा भेजा जा सकता है। उनके दो करीबी नेताओं को विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट दिया जाएगा।

कांग्रेस ने बनाया था स्टार प्रचारक

ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद जैसे कई बड़े और युवा नेताओं को जोड़कर रख पाने में असफल रही कांग्रेस पार्टी के लिए यह असहज करने वाली स्थिति इसलिए भी है क्योंकि एक दिन पहले ही पार्टी ने आरपीएन सिंह (RPN SINGH) को यूपी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था। आरपीएन सिंह कुशीनगर के पडरौना के रहने वाले हैं। वह 1996 से 2009 तक पडरौना से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। 2009 में वह कुशीनगर (तत्कालीन पडरौना लोकसभा) सीट से लोकसभा सांसद चुने गए।

पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.