खबर संसार कन्नौज: कन्नौज में एक और इत्र कारोबारी Pushparaj Jain के घर छापेमारी, जबसे कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से छापेमारी के दौरान लगभग 300 करोड़ की नकदी के साथ सोना और चांदी पकड़ी गई है, तब से यूपी सक्रिय है। अब इ़त्र कारोबारी Pushparaj Jain के घर IT डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है। पुष्पराज जैन समाजवादी पार्टी के MLC भी है। आईटी ने इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन पम्पी के घर, दफ्तर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही और एक अन्य इत्र कारोबारी बाबू मियां के 50 परिसरों पर भी छापेमारी की गई।
ये भी पढें- सतयुग में हनुमान ने दिखाईअंगूठी ,कलयुग में आधार !
इत्र व्यापारी Pushparaj Jain (पम्पी) के घर पर आईटी का छापा
पुष्पराज जैन पम्पी के घर आईटी ने छापेमारी की है। पुष्पराज जैन ने समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। जानकारी के अनुसार पीयूष जैन के घर छापेमारी के दौरान एजेंसी के हाथ पुष्पराज जैन का कनेक्शन लगा था। Pushparaj Jain समाजवादी पार्टी के इटावा-फर्रुखाबाद से MLC भी है। पुष्पराज जैन ने 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। पुष्पराज जैन का इत्र, पेट्रोल पंप और कोल्ड स्टोरेज का व्यवसाय है। आईटी के छापे की खबर फैलते ही समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता पुष्पराज जैन के घर के बाहर जमा हो गए। तलाशी अभियान के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
कारोबारी याकूब परफ्यूम के यहां भी छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार आईटी डिपार्टमेंट की टीम ने आज सुबह करीब 7 बजे पुष्पराज जैन के घर पहुंचते ही आयकर विभाग ने पुष्पराज जैन के घर, दफ्तर समेत 50 ठीकानों पर छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार इनकम टैक्स विभाग की टीम जो कन्नौज में मौजूद है, उसने लोकल पुलिस से फोर्स भी मांगी है। इसके बाद कन्नौज पुलिस ने फोर्स आईटी विभाग को मुहैया कराई है। इसी के साथ इनकम टैक्स की एक टीम याकूब परफ्यूम के यहां भी छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी के मालिक की पहले ही मौत हो चुकी है, बेटे का नाम फौजान है। यूपी में एक साथ 50 जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार कानपुर, कन्नौज, नोएडा, सूरत, मुंबई के अलावा डिंडीगल (तमिलनाडु) में भी छापेमारी की जा रही है।


