Thursday, January 22, 2026
HomeEntertainmentRajkummar-Janhvi का सिनेमाघरों में जादू, पहले दिन की इतने कमाए

Rajkummar-Janhvi का सिनेमाघरों में जादू, पहले दिन की इतने कमाए

मुबई, खबर संसार। राजकुमार राव (Rajkummar Rao), जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म रूही (Roohi) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 

शिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का ओपनिंग डे काफी अच्छा रहा है। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों पर रिलीज हुई अब तक की फिल्मों में रूही ने सबसे ज्यादा कमाई की है। लगता है स्त्री का दूसरा भाग दर्शकों को काफी पसंद आ गया है। आइए आपको बताते हैं रूही ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

इसे भी पढ़े- Apple ने भारत में बनाना शुरू किया iPhone 12

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके रूही के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया रूही ने पहले दिन 3.06 करोड़ का बिजनेस किया है। लॉकडाउन के बाद किसी बॉलीवुड फिल्म ने पहले दिन इतनी कमाई की है। रिपोर्ट्स की माने तो यह कलेक्शन दिन प्रतिदिन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

अगर कोविड से पहले के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की इससे तुलना की जाए तो यह नंबर काफी कम हैं। मगर फिर भी लॉकडाउन के बाद यह नंबर काफी अच्छा माना जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर और यूपी में फिल्म का कलेक्शन अच्छा माना जा रहा है। ऑडियन्स फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रही है।

वहीं महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के केस का राजकुमार (Rajkummar) और जाह्नवी की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा है। साथ ही अभी भी कई राज्यों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खुल रहे हैं। इसका भी काफी असर पड़ा है।

ये है फिल्म की कहानी

रूही की कहानी एक चुड़ैल की है जिसकी शादी वाले घर पर नजर रहती है। जैसे ही दुल्हे सो जाता है वह दुल्हन को अपने साथ ले जाती है। इस चुड़ैल को भगाने की जिम्मेदारी राजकुमार राव (Rajkummar) और वरुण शर्मा लेते हैं। दोनों जाह्नवी को किडनैप कर लेते हैं और उसके अंदर से चुड़ैल भगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं।

इन सभी के बीच लगता है हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का. रूही को हार्दिक मेहता ने निर्देशित किया है। रूही राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। ‘स्त्री’ में राजकुमार राव (Rajkummar) ही लीड रोल में हमें नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई दी थीं। दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। जहां इस फिल्म को सिनेमा से ज्यादा टीवी पर पसंद किया गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.