HomeLife Styleराशन कार्ड e-KYC अनिवार्य, 5 साल में नहीं कराई तो रुक सकता...

राशन कार्ड e-KYC अनिवार्य, 5 साल में नहीं कराई तो रुक सकता है फ्री राशन

केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत करोड़ों लोगों को सस्ता और मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। लेकिन अब सरकार ने यह साफ कर दिया है कि इस योजना का लाभ केवल योग्य लाभार्थियों को ही मिलेगा। इसी को सुनिश्चित करने के लिए राशन कार्ड e-KYC को अनिवार्य कर दिया गया है।

सरकार का कहना है कि e-KYC से फर्जी और डुप्लीकेट राशन कार्ड पर रोक लगेगी, जिससे असली जरूरतमंदों को समय पर राशन मिल सकेगा। अगर आपने लंबे समय से e-KYC अपडेट नहीं कराई है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

कितने समय में करानी होगी e-KYC?

नए नियमों के अनुसार, अब हर 5 साल में एक बार राशन कार्ड e-KYC कराना जरूरी होगा। कई लोगों ने आखिरी बार 2013 या उससे पहले यह प्रक्रिया पूरी की थी। ऐसे लाभार्थियों को तुरंत e-KYC अपडेट कराने की सलाह दी जा रही है। अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है।

घर बैठे राशन कार्ड e-KYC कैसे करें?

  • स्मार्टफोन में Mera KYC और Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें
  • ऐप खोलकर लोकेशन सेट करें
  • आधार नंबर डालें, कैप्चा भरें और OTP से वेरिफिकेशन करें
  • स्क्रीन पर आधार डिटेल्स आने के बाद Face e-KYC पर टैप करें
  • कैमरा ऑन होने पर सामने देखकर फोटो लें
  • फोटो सही होने पर Submit पर क्लिक करें
  • आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी

कैसे चेक करें e-KYC स्टेटस?

  • Mera KYC ऐप खोलें
  • लोकेशन, आधार नंबर और OTP डालें
  • स्क्रीन पर स्टेटस दिखेगा
  • Status: Y मतलब e-KYC पूरी
  • Status: N मतलब e-KYC बाकी

ऑफलाइन e-KYC का तरीका

अगर मोबाइल ऐप से परेशानी हो रही है, तो आप अपने नजदीकी राशन दुकान (FPS) या CSC सेंटर पर जाकर आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए ऑफलाइन e-KYC करवा सकते हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.