spot_img
spot_img
HomeSportरविचंद्रन अश्विन और जडेजा ने वेस्टइंडीज की पारी को 150 रन पर...

रविचंद्रन अश्विन और जडेजा ने वेस्टइंडीज की पारी को 150 रन पर सिमेटा

रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में गेंदबाजों के प्रभावशाली प्रदर्शन से भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बुधवार को चाय के विश्राम के बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 रन पर समेट दी। अश्विन ने 24.3 ओवर में 60 रन देकर पांच विकेट लिये।

उन्हें वामहस्त स्पिनर रविंद्र जडेजा का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 14 ओवर में 26 रन पर तीन विकेट लिये। तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली है। अश्विन ने टेस्ट पारी में 33वीं बार पांच विकेट लिये और उन्होंने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्रिकेट (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय में मिला कर) में 700 विकेट पूरे किये।

वह अनिल कुंबले (956) और हरभजन सिंह (711) के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज है। अश्विन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 271 मैच और 351 पारी में 702 विकेट हो गये है जिसमें से उन्होंने 479 विकेट टेस्ट में चटकाये है। वेस्टइंडीज के लिए पदार्पण कर रहे एलिक अथानेज ही भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके। वह हालांकि अर्धशतक से चूक गये।

अश्विन ने पांच व‍िकेट झटके

वह 47 रन बनाकर अश्विन का पारी के चौथे शिकार बने। अश्विन ने दिन के शुरुआती सत्र में ने तेगनारायण चंद्रपॉल (12) और कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (20) को आउट किया तो वहीं तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर खेल रहे शारदुल ठाकुर (15 रन पर एक विकेट) ने रेमोन रीफर (दो) को पदार्पण कर रहे विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराया।

जडेजा ने लंच के विश्राम से ठीक पहले जर्मेन ब्लैकवुड (14) को आउट किया। दूसरे सत्र के चौथे ओवर में जडेजा की आर्म गेंद को जोशुआ डासिल्वा (दो) कट करने की गलती कर बैठे और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए किशन के दस्तानों में चली गयी। अनुभवी जेसन होल्डर ने इसके बाद अथानेज का अच्छा साथ दिया।

एक छोर से साथ मिलने के बाद अथानेज का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने जडेजा तथा अश्विन के खिलाफ शानदार चौके जडें। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने अश्विन के खिलाफ छक्का भी जड़ा। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 108 गेंद में 41 रन की साझेदारी को सिराज ने तोड़ा। सिराज की बाउंसर गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में होल्डर स्क्वायर लेग बाउंड्री के पास शारदुल को कैच थमा बैठे।

अश्विन ने अल्जारी जोसेफ (चार) को आउट कर अंतरराष्ट्रीय में अपने विकेटों के आंकड़े को 700 तक पहुंचाया और फिर अथानेज की शानदार पारी को खत्म किया। दिन के आखिरी सत्र में जडेजा ने केमार रोच (एक) तो वहीं अश्विन ने जोमेल वारिकन (एक) को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी समेट दी। रहकीम कॉर्नवाल 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.