बेंगलुरु में 4 जून को एक बड़ा हादसा हुआ, जब आईपीएल 2025 फाइनल के अगले दिन चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जश्न के दौरान भगदड़ मच गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों फैंस स्टेडियम के बाहर जमा हुए थे। इसी बीच भगदड़ से अफरातफरी मच गई और 11 लोगों की जान चली गई। इस हादसे ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर दिया।
RCB ने जारी किया आधिकारिक बयान, शुरू किया ‘RCB Cares’
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आज, 30 अगस्त को इस हादसे पर आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया। टीम ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने ‘RCB Cares’ नामक एक पहल की शुरुआत की है। बयान में लिखा गया – “4 जून 2025 को हमारा दिल टूट गया। हमने आरसीबी फैमिली के 11 मेंबर्स को खो दिया। वे हमारी कम्युनिटी का अहम हिस्सा थे और उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।”
पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद
टीम ने अपने बयान में कहा कि “कोई भी रकम उन लोगों की कमी पूरी नहीं कर सकती, लेकिन पहले कदम के तौर पर और पूरी इज्जत के साथ RCB ने 11 परिवारों को 25-25 लाख रुपये देने का फैसला किया है। ये केवल आर्थिक मदद नहीं बल्कि करुणा, एकता और देखभाल का वादा है।” RCB ने आगे लिखा कि ‘RCB Cares’ पहल का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि फैंस और कम्युनिटी के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम तैयार करना है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



