इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में आज इन्टर हाउस जी0 के0 क्विज (कक्षा 3 से कक्षा 5) का आयोजन किया गया। जिसमें चार सदन रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस व येलो हाउस ने प्रतिभाग किया।
यह प्रतियोगिता चार राउण्ड में विभक्त थी- जनरल रांउड, ऑडियो विजुअल रांउड, बजर रांउड एवं रैपिड फायर रांउड। जनरल रांउड में 16, ऑडियो विजुअल रांउड में 12, बजर रांउड में 10 व रैपिड फायर रांउड में हर सदन से 10 प्रश्न पूछे गए। जिसमें प्रथम स्थान में रेड हाउस, द्वितीय स्थान में येलो हाउस एवं तृतीय स्थान में ग्रीन हाउस रहा।
विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य अनुराग माथुर व उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने पुरूस्कृत किया व सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सुश्री रिंकी बिष्ट व श्रीमती निकिता खत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
