सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का एक फर्जी आडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी की इमेज को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। ये इल्जाम लालकुआं से बीजेपी के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने लगाया है। उनकी दी गई तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
ये बातें है आडियो क्लिप में
आडियो क्लिप किसी महिला की आवाज है। महिला किसी से एकतरफा फोन पर बात करती हुई सुनी जा सकती है। इसमें महिला कह रही है कि खटीमा के लोगों ने सीएम को वोट नहीं दिया। 6000 से अधिक वोटों से हार का अंतर बहुत बड़ा है। 28 मार्च को इसे लेकर भाजपा के लाल कुआं के पूर्व विस्तारक रहे पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि गीता धामी का एक फर्जी आडियो क्लिप इंटरनेट पर 1 हफ्ते से वायरल हो रहा है। 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उस चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर गीता धामी का फर्जी ऑडियो क्लिप भेजा।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐलान- बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा
दूसरा ऑडियो क्लिप 28 मार्च को श्रीपुर बीछवा खटीमा के गणेश मुंडेला ने उन्हें भेजा। पवन ने पुलिस से कहा कि वह सीएम धामी की पत्नी की आवाज को अच्छे से पहचानते हैं। ऑडियो क्लिप फर्जी है और उसमें उनकी आवाज नहीं है। विरोधी इस ऑडियो क्लिप के जरिए सीएम धामी और उनकी पत्नी की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि इस मामले में पहेनिया के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा और श्रीपुर बिछुआ के गणेश मुंडेला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी विवेचना की जा रही है। इसमें लिफ्ट जो दूसरे आरोपी हैं उन्हें भी चिन्हित किया जाएगा।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
