HomeEntertainmentखुलासा: अप्रैल 2023 में शादी करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी?

खुलासा: अप्रैल 2023 में शादी करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी?

कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशांह करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की लोकप्रियता रातों-रात बढ़ गयी। फिल्म में कैप्टन विक्रम के किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म के सेट पर ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की नजदीकियां भी बढ़ने लगी थी।

दोनों के बीच रिलेशनशिप डवलप हुआ और दोनों रीयल लाइफ में भी एक दूसरे के साथ प्यार में डूबने लगे। कॉफी विद करण में भी दोनों के रिलेशनशिप और शादी को लेकर चर्चा हुई। अब एक रिपोर्ट के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अप्रैल 2023 में शादी करने के लिए तैयार हैं।

सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं

बॉलीवुडलाइफ पर छपी खबर के अनुसार “सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अब वह अपने रिश्ते में आगे बढ़ते हुए एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं। कॉफी विद करण में जब सिद्धार्थ से करण जौहर ने पूछा कि क्या वह कियारा आडवाणी से शादी करेंगे।

इस पर करण ने डिपलोमेटिक जवाब तो दिया लेकिन यह भी कबूल किया कि वह शादी करना चाहते हैं। अब कियारा ने भी लगभग स्वीकार किया कि वह सिड से शादी करने के लिए तैयार है और यहां तक ​​कि करण और शाहिद कपूर को उनकी शादी के लिए डोला रे डांस करने के लिए आमंत्रित किया।

सूत्र आगे कहते हैं, “सिद्धार्थ और कियारा अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते हैं क्योंकि वे एक-दूसरे के बारे में निश्चित हैं। ये जोड़ी अगले साल अप्रैल में शादी कर सकता है। माना जा रहा है कि शादी में केवल सिद्धार्थ और कियारा के परिवार और रिश्तेदारों को ही इनवाइट किया जाएगा। कियारा और सिड पहले एक पंजीकृत शादी करेंगे और फिर वे रिसेप्शन के बाद एक कॉकटेल पार्टी रख सकते हैं।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.