भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज Virat Kohli दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। भारतीय क्रिकेटर ने मंगलवार (20 फरवरी) को सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की घोषणा की।
इसके बाद कोहली को बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस बीच ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में विराट और अनुष्का को बधाई दी। सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी घोषणा की। अपने आप को हंसी से भर लें। यहां रोमांच और यादें हैं जिन्हें आप हमेशा संजोकर रखेंगे। दुनिया में आपका स्वागत है, छोटे चैंपियन!
विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, “बहुत खुशी और हमारे प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेबी बॉय ‘अकाय’ और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया।”
इंग्लैंड सीरीज़ से दूर हैं विराट
भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेल रही है। सीरीज़ में Virat Kohli भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। विराट ने निजी कारणों के चलते बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी। अब उनके निजी कारणों का खुलासा हो गया। गौरतलब है कि भारत-इंग्लैंड सीरीज़ के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। तीन मैच के बाद टीम इंडिया 2-1 से लीड कर रही है। अब चौथा मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



