जी, हांं Tiger 3 की सफलता से सलमान और कैटरीन काफी खुश है, इसी खुशी में एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया इस दौरान सलमान ने कैटरीना कैफ को खास तोहफा दिया जिसने लाइमलाइट लूट ली। दरअसल सलमान खान ने कैटरीना कैफ को अपना स्कार्फ पहना दिया।
बता दें की Tiger 3 फिल्म 5 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस क्लब का हिस्सा बन गई। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 300 करोड़ से ज्यादा हो गया है। अब फिल्म क्रू सक्सेस पार्टी मना रहा है।
हाल ही में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी टाइगर 3 की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। सलमान नीली टी-शर्ट और जींस पहने नजर आए। पीले रंग के जंपसूट में कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इवेंट में सलमान-कटरीना ने फिल्म लेके प्रभु का नाम के गाने पर डांस किया। सलमान ने इमरान हाशमी को किस भी किया।
सलमान ने कैटरीना को पहनाया स्कार्फ
सलमान ने कैटरीना कैफ को खास तोहफा दिया जिसने लाइमलाइट लूट ली। दरअसल सलमान खान ने कैटरीना कैफ को अपना स्कार्फ पहनाया। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के इस स्कार्फ पर ‘टाइगर 3’ लिखा था। सलमान कैटरीना को ये स्कार्फ पहनाते हुए कहते हैं- ‘अब इसका गलत मतलब मत निकाल लेना।’ इस मौके को इवेंट में मौजूद लोग खूब एंजॉय करते हैं और हूटिंग करने लगते हैं।
‘टाइगर 3’ में शाहरुख-ऋतिक का कैमियो
बता दें कि ‘टाइगर 3’ दिवाली पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स की 5वीं और टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म में सलमान, कैटरीना और इमरान के अलावा शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का खास कैमियो भी है। शाहरुख के पठान वाले लुक के साथ एक्शन वाले कैमियो ने दर्शकों को काफी खुश कर दिया। वहीं इमरान हाशमी के विलेन अवतार से भी फैंस काफी खुश हुए।
इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

