HomeEntertainmentसारा अली खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पूल फोटो, फैंस...

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पूल फोटो, फैंस के होश उड़े

नई दिल्ली, खबर संसार। बॉलीवुड के यंग स्टार सारा अली खान को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की कमी नहीं है। सारा अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

इसके साथ ही एक्ट्रेस का क्यूट अंजाज और भाषाई ज्ञान के लिए भी उन्हें जाना जाता है। सारा इन दिनों तुर्की ट्रिप पर गईं हैं और वहां से खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल में एक्ट्रेस ने स्विमसूट में अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।

इसे भी पढ़े-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कार्बेट टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया

मल्टीकलर स्विमसूट में तस्वीर शेयर की

सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मल्टीकलर स्विमसूट में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। पिंक, येलो, ब्लू और ग्रीन कलर में ये कॉ आर्ड सेट सारा पर खूब जंच रहा है। इस स्विमसूट में स्वीमिंग पूल में उतरीं सारा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

खुले बालों में मिनिमल मेकअप के साथ सारा अली खान किसी परी से कम नहीं दिख रही हैं। तस्वीर पर अनन्या पांडे भी सारा की तारीफ करते थक नहीं रही हैं लेकिन अनन्या ने अपना कमेंट करते ही डिलीट कर दिया। आपको बता दें की सारा इन दिनों अपने दोस्तों के साथ तुर्की में छुट्टियां मना रही हैं, वहां से ढेरों तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर किया है जो खूब वायरल हो रही हैं।

बता दें सारा अली खान ने तुर्की ट्रिप से 4-5 दिन पहले लंदन से खुद की कई सारी तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस लंदन के महंगे शॉपिंग मॉल में शॉपिंग करती नजर आईं। वर्कफ्रंट की बात हो तो सारा अली खान आदित्य धर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में नजर आएंगी, सारा के साथ विक्की कौशल भी इस फिल्म में दिखेंगे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.