HomeEntertainmentसारा को याद आए सुशांत, तस्वीरें शेयर कर कहा- ‘2017 में जाना...

सारा को याद आए सुशांत, तस्वीरें शेयर कर कहा- ‘2017 में जाना चाहती हूं’

मुंबई, खबर संसार। सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने आज अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ के 4 साल पूरे होने पर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करते हुए कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की।

सारा अपनी पहली फिल्म के 4 साल पूरे होने पर सारा को सुशांत के साथ बिताए दिनों की याद आ गई। ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। सुशांत ने सारा को बहुत कुछ सिखाया भी था। जिसका जिक्र एक्ट्रेस अक्सर करती रहती हैं।

फिल्म के 4 साल पूरे होने पर सारा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई कई अनसीन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में सारा अली खान को हेडफोन लगाते सुशांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं। दोनों शूटिंग के दौरान एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया करते थे।

7 दिसंबर 2018 को रिजीज हुई थी केदारनाथ

7 दिसंबर 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘केदारनाथ’ के 4 साल पूरा होने पर सारा ने तस्वीरों को शेयर कर भावुक कर देने वाला नोट लिखा। सारा ने लिखा ‘4 साल पहले मेरा सबसे बड़ा सपना सच हुआ था। आज भी ये एक सपने जैसा ही लगता है और अब शायद रहेगा। मैं अगस्त 2017 में वापस में जाने के लिए कुछ भी करूंगी और फिल्म के हर सीन को फिर से शूट करुंगी, हर पल को फिर से जीऊंगी, संगीत, फिल्मों, किताबों, जीवन, एक्टिंग, स्टार्स और आसमान के बारे में सुशांत से बहुत कुछ सीखा है।

सारा अली खान आगे लिखती हैं ‘हर सूर्योदय, सूर्यास्त और मूनराइज की गवाह बनी। नदी की आवाज सुनी, मैगी और कुरकुरे के हर प्लेट का आंनद उठाया। सुबह 4 बजे उठे, तैयार हुए, गट्टू सर ने निर्देश दिया और डायरेक्ट किया और मुक्कु बन फिर से सब करें। जीवन भर की यादों के लिए शुक्रिया।

सारा आगे लिखती हैं जय भोलेनाथ..और आज की रात चांद अपनी पूरी चमक के साथ चमकेगा. मैं जानती हूं सुशांत अपने फेवरेट चांद के पास हैं, चमकीले सितारों की तरह चमक रहे जो हमेशा थे और रहेंगे, केदारनाथ से एंड्रोमेडा तक’।केदारनाथ फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे अभिषेक कपूर ने लिखा और डायरेक्ट किया था।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.