HomeUttarakhandविद्यार्थियों की नवाचार क्षमता को परखने को आयोजित हुआ विज्ञान प्रदर्शनी

विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता को परखने को आयोजित हुआ विज्ञान प्रदर्शनी

हल्द्वानी, खबर संसार। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में आज बाल वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6-8 तक के जूनियर वर्ग व कक्षा 9-12 तक सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने नवीन व आधुनिक उपकरणों का ‘वर्किंग मॉडल’ प्रस्तुत कर भविष्य की आवश्यकताओं को पूर्ण करने का दावा किया।

आज के इस विज्ञान प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु बी0एड0कॉलेज इंस्पिरेशन से विज्ञान विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती दीप्ती बरोला व असिस्टेंट प्रोफेसर दीपिका धनिक उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर व उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा एवं विद्यालय के विज्ञान विषय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता व सृजनात्मकता को आकार देना

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता व सृजनात्मकता को आकार देना था। सभी विद्यार्थियों ने भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के लिए भिन्न-भिन्न आधुनिक उपकरण तथा उनके वर्किंग प्रतिरूप (मॉडल) प्रस्तुत किए जिसमें – पॉवर हाउस, जिओ स्टेशनरी सेटेलाइट, वॉटर प्यॉरिफायर, प्रोटीन सिंथेसिस ह्यूमन रेस्पेटरी सिस्टम, व्हीट स्टोन ब्रिज, स्मार्ट सिटी, ऐलिमेन्ट्री कैनाल, ह्यूमन डायलिसिस, अर्थक्विक अलार्म, हाइड्रॉलिक रोबोटिक आर्म, लेसर लाइट सिक्योरिटी, हाइड्रॉलिक क्रेन, क्विज बोर्ड, लाइट एनेर्जी, बायोगैस प्लांट, फायर अलार्म, रूफ टॉप टैंक, वैक्यूम क्लीनर, डैम, वॉटर फाउन्टेन, हाइड्रोलिक ब्रेक, थ्री0डी0 हेलोग्राम, हाइड्रोलिक ट्रेक, टेस्ला कोइल विंउ टरबाइन, चन्द्रयान और क्लीनिंग वैक्टर आदि जैसे बहुतेरे मॉडल थे।

इन सभी प्रतिरूपों (मॉडल्स) को संचालित कर विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रति अपनी रूचि को प्रस्तुत किया तथा भविष्य में इन उपकरणों के उपयोग की आवश्यकता का आकर्षक उदाहरण प्रस्तुत किया। इन सभी मॉडल/प्रतिरूपों का अवलोकन कर हमारे अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन कर भविष्य हेतु मंगलाशीष प्रदान किया।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.