HomeNationalवैज्ञानिकों का दावा- करें इन goats का पालन , होगी बंपर कमाई

वैज्ञानिकों का दावा- करें इन goats का पालन , होगी बंपर कमाई

खबर संसार, नई दिल्ली: वैज्ञानिकों का दावा- करें इन goats का पालन , होगी बंपर कमाई, इन दिनों देश में बकरी पालन का व्यवसाय जोर पर चल रहा है। और ये लोगों के आय के साधनों मुख्य जरिया बनता जा रहा है। ये व्यवसाय बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। दूसरे जानवरों की अपेक्षा इसमें नुकसान की आशंका बेहद कम होती है।

बकरी की अच्छी नस्ल का चयन कर पालन शुरू किया जाए तो तो मुनाफा भी बंपर होता है।.वैज्ञानिकों का मानना है कि बकरी की नस्ल का चयन स्थान के हिसाब से होना चाहिए। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में वहां के हिसाब नस्लों का चयन जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं उननत नस्ल की goats के बारे में –

ये भी पढें- यूपी के ये 24 districts हो गए कोरोना मुक्त, फिर भी रहें सावधान

इस नस्ल की goats का करें पालन

  • जमुनापारी बकरी: ये बकरियां ज्यादातर उत्तर प्रदेश में पाई जाती हैं, और सबसे ज्यादा दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है. यह बकरियां साल भर में एक बार ही प्रजनन करती है। .इस नस्ल के बकरे की कीमत 300 रुपए प्रति किलोग्राम और बकरों की कीमत लगभग 400 रुपए प्रति किलोग्राम होती है।
  • जमुनापारी : बकरी यूपी के मथुरा, इटावा के आसपास के क्षेत्रों में goats पाई जाती है। ये दूध और मांस, दोनों के लिए बेहतर मानी जाती है. इसे बकरी की सबसे अच्छी नस्ल कहा जाता है. लंबे कानों वाली ये बकरी 2 से 2.5 ढाई लीटर दूध प्रतिदिन देती है।
  • बीटल बकरी: बीटल बकरी का नस्ल ज्यादातर हरियाणा और पंजाब क्षेत्र में पाया जाता है और यह जमुनापारी बकरी से भी ज्यादा दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है। इस नस्ल को दूध और मांस, दोनों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। 12 से 18 महीने के बीच पहली बार बच्चे को जन्म देती है।
  • सिरोही बकरी: सिरोही बकरी 18 से 24 महीने के बीच पहली बार बच्चे को जन्म देती है। ये राजस्थान के सिरोही, अजमेर, बांसवाड़ा, राजसमंद और उदयपुर के क्षेत्रों में होता है। बाजार में इस नस्ल के बकरों की कीमत लगभग 325 रुपए प्रति किलोग्राम और बकरी की 400 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच में होती है।
  • ब्लैक बंगाल: ब्लैक बंगाल इसके पैर छोटे होते हैं और रंग काला होता है. बाल छोटे तथा चमकीले होते हैं। इस नस्ल का पालन मांस के लिए किया जाता है। दक्षिण और पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय और त्रिपुरा में इसका पालन किया जाता है।
  • ओस्मानाबादी: ओस्मानाबादी goats का पालन मांस के लिए ही करते हैं। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद, परभणी, अहमदनगर और सोलापुर जिले में इस नस्ल का पालन होता है। काले रंग ये बकरी साल में दो बार बच्चे देती है। बकरों की कीमत 260 रुपए प्रति किलोग्राम से 300 रुपए किलोग्राम से भी अधिक हो सकती है.
RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.