खबर संसार, देहरादून: उत्तराखंड में आज से फिर बदलेगा Season, जानिए कहां होगी बारिश व बर्फबारी, जैसा कि आपको मालूम है इन दिनों मौसम बदलाव की ओर बढ़ रहा है। सर्दी जाने को है और गर्मी आने को तैयार है। इस बीच (मौसम) Season विभाग की ओर से खबर आ रही है कि उत्तराखंड में 6 मार्च व 7 मार्च को बारिश व बर्फबारी का अनुमान लगाया है।
बारिश बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
राज्य में की बात करें तो यहां उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग ज़िलों समेत मसूरी व चकराता में मौसम बदलने की शुरुआत हो सकती है। कई जिलों में कहीं कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जना के साथ हल्की बारिश बारिश-बर्फबारी का भी पूर्वानुमान लगाया गया है।
ये भी पढें- आखिर रेलवे पुलिस ने इकरार क्यों इतना मारा कि उसके हाथ फैक्चर !
आठ मार्च Season शुष्क रहेगा
बता दें कि उत्तराखंड में मौसम ने इस महीने 2 तारीख से करवट लेना शुरू किया था 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज 6 मार्च से 7 मार्च तक उत्तराखंड में Season खराब रहेगा। कहीं बारिश होगी तो कही बर्फबारी भी हो सकती है। इसलिए खास तौर से पहाड़ों की तरफ यात्रा करने वाले लोग 6 और 7 मार्च को खास सतर्कता बरतें। आठ मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसारपश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार समेत अन्य राज्यों का मौसम प्रभावित होगा। इस चेतावनी के बाद अनुमान है कि उत्तराखंड में ठंड एक बार फिर बढ़ने वाली है।
