HomeNationalमोहाली में इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा...

मोहाली में इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा धमाका

पंजाब, खबर संसार। मोहाली से फिर एक और धमाके की खबर सामने आई है। दूसरे धमाके से हड़कंप मच गया है।इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर ये धमाका हुआ है। पंजाब के मोहाली में बीती रात को इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर धमाके के बाद आज फिर एक और धमाके की खबर सामने आई है।

धमाके से मचा हड़कंप

दूसरे धमाके से हड़कंप मच गया है। इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर ये धमाका हुआ है। इसके बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें कि इससे पहले मोहाली में सेक्टर 77 स्थित पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिससे इमारत की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे।

इस घटना को एक बड़ी खुफिया विफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इस इमारत में राज्य की ‘काउंटर इंटेलिजेंस विंग’, विशेष कार्य बल और कुछ अन्य इकाइयों के कार्यालय हैं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

सीएम ने कहा- माहौल खराब करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय में धमाका करके राज्य में माहौल खराब करने वालों को ‘‘कड़ी से कड़ी’’ सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

न ने बैठक के बाद कहा, ‘‘ माहोली में कल हुई घटना के सिलसिले में मैंने डीजीपी और खुफिया इकाई के अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी तथ्य सामने आ रहे हैं। कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं और अन्य कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कहना चाहता हूं कि जो कोई भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

इसे भी पढ़े-चीन में कोरोना बेकाबू, बढ़ते केसों के बाद हाईस्कूल और कॉलेज के एंट्रेंस एग्जाम स्थगित

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.