Friday, May 16, 2025
HomePoliticalकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की फिसली जुबान, 'दंगा-फसाद होने में...'

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की फिसली जुबान, ‘दंगा-फसाद होने में…’

वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की फिसली जुबान, ‘दंगा-फसाद होने में…’, BJP ने कसा तंज जी, हां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बीजेपी को घेरते हुए जुबानी फिसल गई। उन्होंने कहा कि दंगा फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की। दरअसल, वो कहना चाहते थे कि दंगा फसाद रोकने की हमने पूरी कोशिश की।

इसको लेकर बीजेपी नेताओं ने सिंह पर तंज कसा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री और बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने खुद कबूल किया है कि दंगा-फसाद उन्होंने कराया है।

दिग्विजय सिंह का बयान आपत्तिजनक है- मंत्री

उन्होंने कहा, ”सबसे बड़ी आपत्ति की बात है कि वह कह रहे हैं कि बाबरी मस्जिद शहीद हुई। शहीद हुई? हम तो पहले से कहते आए हैं कि दंगा फसाद कराने का काम कांग्रेस नेताओं ने किया है। ये कबूल दिग्विजय सिंह ने खुद किया है। उनका बयान आपत्तिजनक है। ये स्थापित हो गया है कि मियां दिग्गी दंगा फसाद कराने के आदि हैं।”

सारंग ने दिग्विजय सिंह का कथित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर भी किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा, ”सुनिए दिग्विजय सिंह का काबुलनामा। बाबरी मस्जिद शहीद होने पर दंगे हमने करवाए !”

शाजापुर के चौबदार वाडी में मुस्लिम समाज की तरफ से आयोजित सद्भावना सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शामिल हुए। दिग्विजय सिंह बीजेपी सरकार को घेरने लगे थे।

सभा को संबोधित करते समय दिग्विजय सिंह ने कहा, ”बाबरी मस्जिद जब शहीद हुई थी, उस समय में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हुआ करता था। हिंदू-मुस्लिम को जोड़कर हमने दंगा फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की। भोपाल में 1947 में भी ऐसे दंगा नहीं हुआ, लेकिन बाबरी मस्जिद गिरने पर दंगा हुआ।”

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.