HomeEntertainmentशाहरुख की बेटी Suhana ने धूप में खड़े होकर इस अंदाज में...

शाहरुख की बेटी Suhana ने धूप में खड़े होकर इस अंदाज में दिया पोज, फोटो वायरल

नई दिल्ली, खबर संसार। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) काफी चर्चा में रहती है। सुहाना ने भले ही अभी बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू नहीं किया हो लेकिन फैंन फॉलोइंग के मामले में वह इंडस्ट्री की बड़ी सुपरस्टार्स को टक्कर देती हैं।

सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना (Suhana Khan) अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस को बड़ा सरप्राइज देती हैं। इसी बीच सुहाना की एक नई तस्वीर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है।

इंस्‍टाग्राम पर शेयर की ये तस्‍वीरें

Suhana Khan ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक बेहद ही गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह धूप में खड़े हो कर बेहद ही खास अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस दैरान उन्होंने व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट टॉप साथ ब्लू कलर की हाफ पैंट पहनी है।

इसके साथ ही सुहाना ने डार्क ग्रे कलर का डीप नेक इनर भी कैरी किया है। बालों को स्टाइल देने के लिए उन्होंने उसे पूरी तरह से बांध रखा है। साथ ही तस्वीर में उनकी क्यूट सी स्माइल फैंस को दीवाना बना रही है। इस फोटो के साथ सुहाना ने​ लिखा है, ‘आखिरी दिन’।

इसे भी पढ़े-कोरोना वैक्‍सीनेशन की first dose 7 सितम्‍बर तक शतप्रतिशत करें

आपको बता दें कि हाल ही उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर थी जो देखते ही देखते ही वायरल हो गईं थीं। इन तस्वीरों में वह बेहद ही स्टा​इलिश लुक में ​पोज देती नजर आईं थीं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि सुहाना (Suhana Khan) बैक पोज दे रही हैं। उन्होंने रेड कलर की डीप बैक नेक ड्रेस पहनी हुई है।

वहीं उनकी बालकनी से बाहर का नजारा उनकी इस तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रहा है। सुहान की ये तस्वीर काफी पसंद की गई थी। वहीं अबतक इस तस्वीर को लाखों बार देखा जा चुका है। इस फोटो पर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी कमेंट कर उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.