खबर संसार हल्द्वानी.हल्द्वानी की रामलीला में पिछले 50 सालों से रावण मेघनाथ कुम्भकरण के पुतले बनाने वाले शम्भू बाबा इस नश्वर संसार से विदा हो गए कल. जी हा ल्द्वानी के दशहरे को भव्य बनाने वाले शंभू बाबा का निधन हो गया। उन्हें लंबे समय से सांस लेने में परेशानी थी। रविवार सुबह उन्होंने उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित आश्रम में अंतिम सांस ली। वह पिछले 50 वर्षों से रामलीला मैदान में होने वाले दशहरे के लिए रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण समेत अन्य पुतले बनाते थे। रामलीला के दौरान अपनी टीम के साथ शंभू बावा हल्द्वानी पहुंचने वाले शंभू बाबा बरेली के बहेड़ी स्थित सीकरी गांव के शिव मंदिर में निवास करते थे ह
ल्द्वानी की रामलीला में पिछले 50 सालों से रावण मेघनाथ कुम्भकरण के पुतले बनाने वाले शम्भू बाबा इस नश्वर संसार से विदा
शम्भू बाबा श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, बागेश्वर से जुड़े थे। उन्होंने ताउम्र ब्रह्मचर्य का पालन किया। नागा बाबा मल्खा गिरी ने बताया कि शंभू बाबा की पिछली नवरात्रि के दौरान भी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी उनका बहेड़ी के एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। हल्द्वानी की रामलीला संचालन समिति के सदस्य तनुज गुप्ता ने शंभू बाबा के निधन पर समिति की ओर से शोक जताया।



