HomeUncategorizedशर्मनाक: शादी करने गए युवक ने लड़की का ही चुरा लिया mobile

शर्मनाक: शादी करने गए युवक ने लड़की का ही चुरा लिया mobile

खबर संसार, आगरा : शर्मनाक: शादी करने गए युवक ने लड़की का ही चुरा लिया mobile ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला आगरा के बरहन क्षेत्र के कुरगवां गांव का है। यहां के रहने वाले युवक अजगर की शादी की बात दूसरे गांव में चल रही थी।

वह अपने परिवार व घर वालों के साथ लड़की देखने के लिए गया था। वहां पर उसे लड़की वालों के हाथों में mobile  दिखा वह मोबाइल लड़की का ही था, उसने धीरे से उसका मोबाइल चुरा लिया। इसकी भनक लड़की को लग गई। युवक की शर्मनाक हरकत ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

ऐसे खुली mobile चुराने की पोल 

युवक की इस हरकत के बाद उसकी पोल भी खुल गई और लड़की वाले बड़े धोखे से बच गए। पता चला वह ट्रेनों में mobile, रूपए पैसे और गहनो की लूटपाट आदि घटनाओं को अंजाम देते हैं। इधर आरोपी को पुलिस कोर्ट ले गई जहां से वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।

ये भी पढ़े – …तो कपल्स की हरकतों से परेशान होकर no kissing zone का बोर्ड लगाया

चारों तरफ खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहां के लोगों का कहना है वह चोरी का काम करता है रूपए पैसे और गहनो की लूटपाट करते हैं। अब तक वह कई बार जेल की हवा खा चुके हैं।

लूटपाट की घटनाओं को देते हैं अंजाम

अजगर और उसका साथी शैलेंद्र ट्रेनों में मोबाइल, पर्स और लैपटॉप चुराने का काम करते थे। वे अधिकत दिल्ली से कानपुर के बीच चलती ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों का मोबाइल, पर्स, गहनों आदि लेकर भाग जाते थे। इधर कुछ दिन पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे भी चढ़ चुके हैं। दोनों के पास से 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी की इस हरकत से उसकी शादी नहीं हो रही है। उसके घर वाले बेहद परेशान हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.