HomeNationalउत्तराखंड के astrologer की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, कहां किसकी बनेगी सरकार

उत्तराखंड के astrologer की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, कहां किसकी बनेगी सरकार

खबर संसार, देहरादून : उत्तराखंड के astrologer की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, कहां किसकी बनेगी सरकार, उत्तर प्रदेश में आज 2022 विस चुनाव के अखिरी चरण का मतदान जारी है। पांच राज्यों में हुए विस चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। लेकिन इससे पहले ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी भी कर दी है। कि कहां किसकी सरकर बनने जा रही है। तो आज हम बात कर रहे हैं astrologer उमाधर बहुगुणा की जो कि टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। उन्होंने आज तक जितनी भी भविष्यवाणियां की हैं वह सभी सच साबित हुईं हैं।

ये भी पढें- Amul के बाद अब इन कंपनियों ने भी बढ़ाए दूध दाम, जानिए कितनी हुई बढ़ोत्तरी

ज्योतिष के जानकार उमाधर बहुगुणा के अनुसार एक ओर जहां उत्तराखंड में मुख्य रूप से भाजपा-कांग्रेस व आप में मुख्य लड़ाई है तो वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर से भाजपा के वापसी के दावे लगातार किये जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य उमाधर बहुगुणा की मानें तो प्र्रधानमंत्री मोदी की कुंडली में ग्रहचाल काफी अच्छी है। इसलिए प्रधानमंत्री के प्रयास से उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

इन राज्यों में भाजपा बनाएगी सरकार

ज्योतिषाचार्य उमाधर बहुगुणा की ज्योतिष विद्या के अनुसार पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के ग्रह चाल अच्छे हैं इसलिए चार राज्यों में उत्तराखंड, यूपी, गोवा, मणिपुर में भाजपा सीधे सरकार बनाने जा रही है। तो वहीं, पंजाब की बात करें तो वहां सहयोगी दलों के साथ मिलकर भाजपा सरकार बनाएगी। ज्योतिषाचार्य उमाधर बहुगुणा के अनुसार उन्होंने अब तक जितनी भी भविष्यवाणी की हैं, वे सब सच साबित हुई हैं। बहुगुणा का दावा है कि इससे पहले उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा के लिए भविष्यवाणी की थी, वह सच साबित हुई थी।

astrologer की भविष्यवाणियां हो चुकी है सच साबित

इससे पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के पिछले चुनाव में ट्रम्प के लिए भी भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई। उमाधर बहुगुणा ने कहा कि उनके द्वारा की गई भविष्यवाणी कि लालकृष्ण आडवाणी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, सही साबित हुई। बता दें कि, उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल में साबली गांव राजा महाराजाओं के जमाने से astrologer के क्षेत्र में प्रसिद्ध रहा है। अब साबली गांव के ज्योतिषाचार्य उमाधर बहुगुणा समय-समय पर कई बड़ी भविष्यवाणी करते हैं जो उनके मुताबिक सच साबित हुई हैं।

उत्तर प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार

उमाधर बहुगुणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बात करें तो मायावती 10 से 15 सीटों तक सिमट जाएंगी। तो वहीं, प्रियंका गांधी भी 10 या 12 सीटों में ही सिमट जाएंगी। तो वहीं योगी आदित्यनाथ कुंडली के अनुसार इस बार वह फिर से मुख्यमंत्री की शपथ लेंगें। भाजपा एक फिर से उत्तर प्रदेश में 300 प्लस सीटें जीतेगी। तो वहीं, समाजवादी पार्टी 100 सीटें जीतने में सफल रहेगी। इसलिए अखिलेश यादव यूपी विस चुनाव भी हार सकते हैं। इनको विपक्ष में ही रहना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.