HomeSportशुभमन व चेतेश्वर ने ठोका शतक, बांग्लादेश को दिया 513 रनों का...

शुभमन व चेतेश्वर ने ठोका शतक, बांग्लादेश को दिया 513 रनों का लक्ष्य

जी, हां टीम इंडिया के उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा ने आज लगभग 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया। चेतेश्वर ने अपना आखिरी शतक जनवरी 2019 में लगाया था। तबसे उनके शतक का सूखा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था।

चेतेश्वर पुजारा ने लगाया अपने कैरियर का फास्टेस्ट शतक, टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ मिली बहुत बड़ी लीड
पहली पारी में भी पुजारा शतक के नजदीक पहुंच एक बार फिर आउट हो गए थे। पर अब दूसरी पारी में न केवल उन्होंने शतक लगाया। बल्कि टेस्ट में अपने 19 शतक में से ये उनका सबसे तेज शतक रहा। चेतेश्वर ने महज 130 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए।

टीम इंडिया को भी केवल उनके शतक का ही इंतजार था उनके शतक के एकदम बात कप्तान के एल राहुल ने भारतीय पारी डिक्लेयर कर दी। डिक्लेयर करने से पहले टीम इंडिया ने बोर्ड पर 2 विकेट पर 258 रन लगा दिए हैं। इस प्रकार भारत ने बांग्लादेश के ऊपर 512 रन की लीड ले ली हैं।

शुभमन गिल के टेस्ट कैरियर का पहला शतक

आज का दिन शुरू होने पर भारतीय टीम ने बांग्लादेश की बाकी टीम को भी केवल 17 और रन जोड़ने दिए। बाकी बचे दो विकेट कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने लिए। जिसके चलते बांग्लादेश की टीम केवल 150 रन पर ऑल आउट हो गई।

इसके बाद टीम इंडिया ने खुद बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत दूसरी पारी में एक अलग और एग्रेसिव इनटेंट के साथ बल्लेबाजी करती नजर आई पहले शुभमन गिल ने अपने टेस्ट कैरियर का पहला शतक लगाया।

उन्होंने 152 गेंदों पर 110 रन बनाए। उसके बाद पुजारा ने अपनी शैली के विपरीत ताबड़तोड़ तरीके से बल्लेबाजी करना शुरू किया और 13 चौके की मदद से केवल 130 गेंदों पर अपने शतक तक पहुंच गए।

कुलदीप यादव और चेतेश्वर पुजारा ने किया शानदार कमबैक

ये मैच अभी तक दो दिग्गज खिलाड़ियों के कमबैक का गवाह बना। पहले कुलदीप यादव ने फाइव विकेट हॉल लेकर टेस्ट क्रिकेट में शानदार कमबैक किया। उसके बाद पुजारा ने लगभग चार साल बाद शतक लगा के दिखा दिया कि अब भी उनमें बहुत क्रिकेट बाकी हैं। वह अब भी टीम इंडिया के मजबूत स्तंभों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.