HomeUttar Pradeshप्रेमी से म‍िलने गई थी बहन, भाई देख ल‍िया और फ‍िर द‍िया...

प्रेमी से म‍िलने गई थी बहन, भाई देख ल‍िया और फ‍िर द‍िया इस घटना को अंजाम

जी, हां यूपी के बाराबंकी जिले से एक द‍िल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है यहां सगे भाई ने अपनी 18 वर्षीय बहन का गला काट दिया और उसका सिर हाथों में लेकर कोतवाली ले जाने लगा।

हाथ में युवती का कटा सिर ले जा रहे युवक का रास्ते में कुछ लोगों ने फोटो-वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बहन के अफेयर से नाराज होकर आरोपी ने यह वारदात की। आरोपी का नाम रियाज है। सुबह 11.30 बजे उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बहन का कटा हुआ सिर और शव बरामद कर लिया है। वारदात फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव की है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, इसलिए ही भाई ने वारदात अंजाम दी।

प्रेमी से मिलने पर नाराज, भाई ने कर दी हत्या

स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि युवती का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। बीते मई महीने में युवती के भाई ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया था। इससे उसका भाई काफी आक्रोशित रहता था। बताया जा रहा कि युवती अपने परिजनों से छिप कर प्रेमी से अक्सर मिलने जाती थी।

शुक्रवार को युवती घर के हाते में गई हुई थी, जहां उसका भाई उसके पीछे पहुंच गया और बहन को किसी के साथ देख कर भाई ने आपा खो दिया। सगे भाई ने चाकू से गर्दन काट दी और कटा सिर लेकर कोतवाली जाने लगा। इस बीच रास्ते में युवक के हाथ में कटा सर देख लोग दहशत में नजर आए।

प्रेमी के साथ भागी थी युवती

पुलिस जांच में समाने आया कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। पिता की तहरीर पर फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने 29 मई को आरोपी युवक पर युवती को बंधक बनाने और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो फिलहाल जेल में निरुद्ध है।

वारदात को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में सगे भाई ने अपनी बहन की गर्दन काट कर हत्या कर दी है। आरोपी भाई को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि युवती की करतूतों से भाई नाराज था, इसलिए उसने अपनी बहन का गला काट दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.