खबर संसार, उज्जैन: कबाड़ी से जबरन लगवाए jai shri ram के नारे, मचा हड़कंप। एक कबाड़ बेचने वाले युवक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें इस कबाड बेचने वाले दूसरे मजहब के युवक से जबर्दस्ती jai shri ram के नारे लगवाये जा रहे हैं। और उस युवक को गांव में घुसने से भी मना कर दिया गया। इस पर जब प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग से बयान लिया गया तो उनका कहना है कि इस वायरल वीडियो पर कार्रवाई हो रही है। जिसमें चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मुझे लगताा है ये सब कांग्रेस करवा रही है।
jai shri ram के जर्बदस्ती नारे लगवाने की कोशिश
ये वायरल वीडियो उज्जैन के महिदपुर तहसील स्थित पिपलिया धुमा फंटे का है वायरल वीडियो में एक कबाड़ वाले को कुछ युवकों ने घेर रखा है और उससे धार्मिक सवाल किया जा रहे हैं। और jai shri ram के जर्बदस्ती नारे लगवाने की कोशिश कर रहे हैं। उसमें कुछ लोग कह रहे हैं कि तुम इस गांव में घुसे कैसे। कुछ लोग उसका सामान फेेक हरे हैं। तो कुछ लोग उससे चले जाने की बात कह रहे हैं। इस बात को लेकर कबाड़ वाला भाईचारे की दुहाई दे रहा है।
ये भी पढे़- पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी का अश्लील Video किया वायरल
वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन- फानन में इस वीडियो की पुष्टि की है। और झारड़ा पुलिस ने फरियादी अब्दुल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही कहा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब तक दो आरोपी कमल और ईश्वर गिरफ्तार हुए हैं।
वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि हमारी गंगा-जमुनी की, भाईचारे की संस्कृति को कुछ लोग बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी खास एजेंडे के तहत यह सब किया जा रहा है। सरकार मूकदर्शक बनकर देख रही है।



