खबर संसार, मुंबई : भारत के इस गांव के हर घर में पाला जाता है snake (सांप), वजह है हैरान करने वाली, देश में पूर्व काल से ही जीव-जंतुओं को पालने की परंपरा लगातार चली आ रही है। हमारा भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है, यहां पर कई जीव-जंतुओं की पूजा भी की जाती है। जैसे सांप को पालना और फिर उनकी पूजा करना यही तो भारत की खूबसूरती है। कई लोगों को तो सांप देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन बात करें महाराष्ट्र की तो यहां पर एक ऐसा गांव है, जहां के लोग हर घर में snake पालते हैं। लेकिन आज तक यहां के सांपों ने किसी काटा नही है। इतना ही नहीं यहां पर बच्चों को सांप के साथ खेलते देखा जा सकता है।
ये भी पढें- Kiev में घुसी Russia की सेना, इन आठ हथियारों के दम पर यूक्रेन में मचाई तबाही
घर में बच्चे snake साथ खेलते दिखाई देते हैं
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र एक गांव है शेतपाल जो सोलापुर जिले में बसा है। इस गांव में बहुत पुराने समय से ही सांप को पूजन की परंपरा लगातार चली आ रही है। इसी वजह से गांव के हर घर में snake काफी महत्त्व रखते हैं। शेतपाल गांव में करीब 2600 ग्रामीण रहते हैं। यहां के लोग सांपों से काफी लगाव रखते दिखाई देते हैं। कई घरों में तो कोबरा भी पाले जाते हैं और घर में बच्चे सांप साथ खेलते नजर आते हैं। इतना ही नहीं गांव में सांप पालतू जानवरों की तरह घूमते हैं। इस अनोखे गांव को देखने के लिए कई लोग यहां पहुंचते हैं।
इसके साथ ही घर में सांप के रहने के लिए एक अलग जगह बनाई गई है। यह जगह घर की छत पर बनी होती है, जिसे ‘देवस्थान’ कहा जाता है। जब पूजा का त्यौहार आता है तो गांव के लोग पूरे विधि-विधान के साथ सांपों की पूजा करते हैं। इस गांव में सांपो के कई मंदिर भी बने हुए हैं।
