खबर संसार, नई दिल्ली : Kiev में घुसी Russia की सेना, इन आठ हथियारों के दम पर यूक्रेन में मचाई तबाही, रूस इन दिनों लागातर यूक्रेन पर जमीन, समुद्र और हवा से हमला ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। मिसाइलों से भारी तबाही मचा दी है। एएफपी के अनुसार, रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है युद्ध के पहले दिन 137 मौत हुई, वहीं 316 जख्मी हैं। यूक्रेन के कई शहरों व Kiev में रूसी सेना दाखिल हो चुकी है।
ये भी पढें- 400 units से अधिक बिजली खर्च करने पर सब्सिडी होगी बंद
यूक्रेन की राजधानी Kiev में घुसी Russia की सेना
अब राजधानी Kiev पर कब्जे की जंग एतिहासिक मोड़ पर आ गई है। यूक्रेन की राजधानी कीव में Russia सेना घुस गई है। इस बीच खबर है कि रूसी टैंकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन ने अपने शहर के तीन पुलों को उड़ा दिया है। इस युद्ध में रूस ने कई हाइटेक तकनीक का भी इस्तेमाल किया। तो आइए जानते हैं वह कौन से रूसी हथियार हैं जिनकी ताकत के दम पर रूस ने यूके्रन पर हमला बोला है।
रूस ने किन हथियारों का किया इस्तेमाल?
पहला हथियार- रूस के हथियार का नाम है 9K720 इस्कंदर ब्लैस्टिक मिसाइल है। ये शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम है और रूस की सेना ने खास तौर पर तैयार की है।
दूसरा हथियार- दूसरे हथियार का नाम BM-30 स्मर्च MBR है। ये हेवी रॉकेट लॉन्चर है और जो सॉफ्ट टारगेट, बैट्री, कमांड पोस्ट आदि के लिए खास है।
तीसरा हथियार- तीसरा हथियार है BMPT टर्मिनेर टैंक। बीएमपीटी टर्मिनेटर एक टैंक सपोर्ट फाइटिंग व्हीकल है। यह टैंक गोले बरसाने के साथ दुश्मनों के हेलिकॉप्टर और कम स्पीड से उड़ने वाले विमानों को भी मार गिराने में सक्षम है। इस टैंक को रूस की कंपनी Uralvagonzavod ने बनाया है।
चौथा हथियार- वहीं, चौथा हथियार है Tor-M2 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल। ये मिसाइल अपनी स्पीड और दूरी की वजह से जाना जाता है। इसकी रेंज 16 किलोमीटर तक है।
पांचवां हथियार- पांचवां हथियार KA-52 एलिगेटर हेलिकॉप्टर है। रूस की सेना का ये ताकतवर हथियारों में से एक है, सकी प्रभावशाली उड़ान इसे खास बनाया है और दुश्मन को भारी नुकसान के लिए जाना जाता है।
छठा हथियार- यूक्रेन की तबाही में T-80 मैन बैटल टैंक से भी हमला किया गया. ये रूस की ओर से बनाया गया खास टैंक है और इसे टी-64 को डवलप करके बनाया गया है। यह खास तौर पर गैस टरबाइन इंजन के लिए जाना जाता है।
सातवां हथियार- सुखोई SU-35 लड़ाकू विमान है। एसयू-35 दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है जो एक बार में काफी लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है। इसका प्रदर्शन बेहद शानदार माना जाता है। जिसे पाकिस्तान भी रूस से चाहता था।
आठवां हथियार- आंठवां हथियार TU-95 स्ट्रैटिजिक हेवी बॉम्बर है। चार इंजन वाला ये खास बॉम्बर है और कहा जाता है कि हवाई तबाही मचाने के लिए यह अकेला ही काफी है।


