खबर संसार देहरादून। तो क्या अब अगला विधायक चैंपियन कांग्रेस में सम्मिलित ! हो सकता है जी हा चैंपियन की भागदौड़ जिस तरह से दो दिनों में देहरादून से दिल्ली की हुई है और मेरी पहचान भाजपा से नही है कहकर राजनीतिक उथल पुथल फैलाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। अभी चैंपियन 2 दिन दिल्ली भी गए।
बताते चले की अपने उटपटांग बयान और रोब झाड़ती बयान शैली के लिए मशहूर कुंवर प्रणव चैंपियन जो खानपुर सीट से वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं। ने कहा मेरी पहचान सिर्फ भाजपा से ही नहीं है, कहकर भाजपा आलाकमान को संदेश देना चाहते है या अपनी कोई मांग पूरी करवाना चाहते है या कांग्रेस में सम्मिलित होना चाहते है। कई बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा का राजनैतिक बाजार गर्म हो चला है।
उत्तराखंड में चुनाव नजदीक हैं और राजनेताओं की जुबानी जंग भी। चुनाव के समय नेताओं के बयानों के सियासी मतलब होते हैं। यह उनकी मन में चल रही उथल पुथल के संकेत भी देते हैं। बात करते हैं, कुंवर प्रणव चैंपियन की, जो खानपुर सीट से भाजपा के विधायक हैं। चैंपियन कहते हैं, मेरी पहचान सिर्फ भाजपा से ही नहीं है, के भी राजनीतिक निहितार्थ लगाए जा रहे हैं।
सवाल उठता है कि क्या चैंपियन भाजपा को कोई संदेश देना चाहते हैं या फिर अपने कद को भाजपा से बड़ा साबित करना चाह रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी पहचान गुर्जर बिरादरी से भी है। चैंपियन यह भी कहते हैं कि वो नेशनल हैवीवेट चैंपियन रहे हैं, क्वालीफाइड हैं और वीर गुर्जर लंढौरा रियासत के राजा हैं। मेरी पहचान गुर्जरों से है।

