HomeLocalकिच्छा के सौम्य ने स्टेट पावर स्ट्रेंथ चैमपियनशिप मे जीता गोल्ड

किच्छा के सौम्य ने स्टेट पावर स्ट्रेंथ चैमपियनशिप मे जीता गोल्ड

खबर संसार किच्छा दिलीप अरोरा । किच्छा के सौम्य ने स्टेट पावर स्ट्रेंथ चैमपियनशिप मे जीता गोल्ड जी हा उधम सिंह नगर के रुद्रपुर मे हुई उत्तराखंड स्टेट वेटलिफ्टिंग एसोसिशन तत्वाधान मे हुई राज्य स्तरीय पावर स्ट्रेंथ प्रतियोगिता के 185 वजन मे किच्छा के सौम्य बत्रा पुत्र मनीष बत्रा ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल कर शहर का पुरे राज्य मे नाम रोशन किया है ।इनकी इस जीत से क्षेत्र वासी गौरवंभीत महसूस कर रहे है।

सौम्य बत्रा आर ए एन स्कूल मे 12वी के छात्र है। इन्होने बताया की इनका सपना देश के लिए खेलने का है। और वह इसके लिए पूरी मेहनत करेंगे।सौम्य ने इस जीत का श्रेय अपने माता पिता और अपने चाचा अमित नारंग को दिया उन्होंने कहा की माता पिता के आशीर्वाद और चाचू के हौसला अफजाही और मोटिवेशन से उनको निरंतर प्रेरणा मिलती रही है। और इसके बाद उनके मित्रो और गुरु का आशीर्वाद भी सर्वोपरि है।फिलहाल उनकी जीत से शहरवासी काफ़ी खुश है। और भविष्य मे सौम्य देश के लिए ऐसी प्रतियोगिता मे भाग लेकर ऐसे ही मेडल जीत कर लायेंगे ऐसा विस्वास भी जताया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.